मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज शुक्रवार तड़के भयानक सड़क हादसा हुआ। ट्रक और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) बोलेरो के बीच जोरदार टक्कार हुई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा आज शुक्रवार, 11 सितंबर की सुबह 4 बजे लखनी तालुका में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच हुआ।
ट्रक से कुचलकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की मौत, स्टेेट हाईवे पर हुई घटना
नाबालिगों को वाहन देना पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका 75 हजार का जुर्माना
बस्तर के जंगलों में दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
भंडारा हादसे में आठ लोगों की मौत
मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘एक बोलेरो गाड़ी आइशर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार आठ लोगों- पांच वयस्क और तीन बच्चों की मौत हो गई।’
पुलिस ने बताया कि बोलेरो में सवार लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नेशनल हाईवे 53 के जरिए नागपुर आ रहे थे। सुबह 4 बजे करीब लखनी तालुका में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच गाड़ी की टक्कर ट्रक से हो गई।
पुलिस ने बोलेरो में सवार आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

