अम्बिकापुर। 23 अक्टूबर।
सोने-चांदी, नगदी चोरी की घटनाएं तो आम हो चुकी हैं मगर सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में चोरों का ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे सुन लोग अपने दांतों तले उंगली चबाने के लिये मजबूर हो गये हैं। ग्राम पंचायत टपरकेला के नरवापारा में अज्ञात चोरों द्वारा चालू बिजली ट्रांसफार्मर चोरी किए जाने की घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि दरिमा थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में इससे पहले भी बिजली के तार और केबल चोरी होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। अब चालू बिजली ट्रांसफार्मर चोरी होने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में बिजली विभाग की संपत्तियों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह सक्रिय हो सकता है। हालांकि, किसी संगठित गिरोह की सक्रियता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
एक ओर चोर बेखौफ होकर बिजली विभाग की संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इन घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर चोरों ने चालू बिजली ट्रांसफार्मर को कैसे चोरी कर लिया और इस दौरान किसी को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी?
अब देखना होगा कि पुलिस इस घटना को कितनी गंभीरता से लेती है और क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली के तार, केबल और ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर कब तक अंकुश लगा पाती है।
Trending
- शासकीय भूमि की कूटरचना कर निजी नाम पर दर्ज कराने का आरोप, पांच लोगों पर एफआईआर के निर्देश
- गजब की चोरी: चालू बिजली ट्रांसफार्मर ही उड़ा ले गए चोर
- सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा: लोन के 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और उसके बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी के सम्मान में जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का
- Rihand Times 22-10-2026
- पेड़ से टकराई यात्री बस, मालिक और चालक की मौत, 24 यात्री घायल
- पुलिस के सिपाही और उसके साथी ने किया अपहरण, डेढ़ लाख फिरौती मांगने पर गिरफ्तार
- Rihand Times 21-10-2026

