अम्बिकापुर 13 अक्टूबर/ श्री महावीर हॉस्पिटल द्वारा गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही किये जाने के संबंध में आवेदिका सुश्री मृण्मयी पाण्डेय ने श्री महावीर हॉस्पिटल के द्वारा मुख्य रुप से साक्ष्य छिपाने, नष्ट करने की मंशा से मेडिकल रिपोर्ट (सी.टी. स्कैन एक्स-रे व रेफरल/डेथ समरी) नहीं देने तथा आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद 6-7 लाख की अवैध वसूली किये जाने तथा मरीज की सही ईलाज न मिलने के कारण मरीज की मृत्यु होने का शिकायत किया गया है। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत शिकायत की विस्तृत जांच हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अम्बिकापुर से टीम गठित कर जाचोपरांत प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन…
Author: Prasannjeet Kushwaha
अम्बिकापुर/रायपुर। 13 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा उनके निज सहायक (पी.ए.) का व्हाट्सअप हैक हो गया है जिसके बाद दोनों नम्बर से लगातार पैसे मांगे जाने का मैसेज परिचितों को मिल रहा है। मंत्री ने इसकी सूचना मीडिया को दी वहीं लोगों को अलर्ट किया है कि अगर किसी के पास पैसा मांगने का मैसेज आए तो ध्यान नहीं दें। बताया जा रहा है कि ठगों की ओर से भेजे जा रहे इन संदेशों में यूपीआई ब्लॉक होने का बहाना बनाकर तत्काल आर्थिक मदद मांगी जा रही है। मंत्री के नाम से भेजे जा रहे संदेश…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण और वनांचल के ग्रामीणों की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। वन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को नवा रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की पहली बैठक हुई। इसमें अंबिकापुर के संजय पार्क में आधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित करने को मंजूरी दी गई। साथ ही संरक्षित वन क्षेत्रों की 18 ग्रामीण सड़कों के उन्नयन संबंधी प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने की अनुशंसा की गई। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण के…
बिलासपुर। 10 अक्टूबर। कोल इंडिया चेयरमैन श्री बी. साईराम ने आज साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न पैचों का निरीक्षण किया तथा विभागीय एवं ठेका श्रमिकों से संवाद किया। दौरे की शुरुआत में श्री साईराम ने व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन किया और माइन प्लान की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभागीय पैच का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने पार्थ शॉवेल एवं 240 टन क्षमता वाले डंपर के ऑपरेटरों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन भारत की पहली टाटा हिटाची के 21 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले इलेक्ट्रिक शॉवेल…
अम्बिकापुर 06 अक्टूबर। सरगुजा जिले में अवैध रेत एवं मुरूम उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। खनिज अमले ने जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन करते पाए गए कुल 7 टीपर वाहनों को जब्त किया है। वहीं लुचकी घाट में अवैध मिट्टी एवं मुरूम उत्खनन के पूर्व प्रकरण में कुल 42 लाख 68 हजार 160 रुपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। रेण नदी से अवैध रेत उत्खनन और लुचकी घाट में मुरूम उत्खनन को लेकर प्रकाशित खबरों के बाद खनिज अमले ने संबंधित क्षेत्रों की जांच की। उदयपुर क्षेत्र स्थित रेण नदी में…
प्रतापपुर। हाथियों के आतंक के बीच दरहोरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हाथी के हमले में 30 वर्षीय प्रमोद राजवाड़े, पिता कामेश्वर राजवाड़े की मौत हो गई। रविवार से लापता प्रमोद का शव आज बुधवार को खेत में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में शोक के साथ ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बताया गया कि प्रमोद के लापता होने के बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान खेत के आसपास हाथी के पैरों के निशान दिखाई दिए। ग्रामीणों ने निशानों का पीछा किया तो खेत में प्रमोद का शव…
सूरजपुर/26 सितम्बर। गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना की वरीयता सूची को लेकर विकासखंड भैयाथान की ग्राम पंचायत बड़सरा में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पंचायत स्तर पर तैयार की गई 26 हितग्राहियों की सूची में अनियमितता के आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रक्षेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रशासन से जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सूची में करीब पांच वर्ष पहले मृत हो चुकी महिला के नाम पर भी आवास स्वीकृत किया गया है। वहीं एक ही परिवार को पांच, दूसरे परिवार को तीन तथा पति को…
बलरामपुर। अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बलरामपुर थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये से अधिक का मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने उड़ीसा से बलरामपुर के रास्ते बिहार जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरगुजा आईजी दीपक कुमार और बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस एनडीपीएस एक्ट से जुड़े संदिग्धों पर तकनीकी निगरानी रख रही थी। इस दौरान पुलिस को तकनीकी सूचना मिली कि उड़ीसा से गांजे की एक बड़ी खेप बिहार ले…
