नई दिल्ली (एजेंसी)। पुलिस के उत्तरी दिल्ली जिला साइबर प्रकोष्ठ में तैनात एक कांस्टेबल और उसके साथी को एक व्यक्ति का अपहरण करने और डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच के बाद उत्तरी जिले के कोतवाली थाने ने आरोपी मोइन अली और उसके साथी अख्तर को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला अली 2024 बैच का कांस्टेबल है। अपराध में उसकी कथित संलिप्तता सामने आने के बाद उसे सेवा से निलंबित कर दिया गया है। सूत्र के मुताबिक, कथित अपहरण और फिरौती की मांग के संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की कथित संलिप्तता स्थापित करने के लिए तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों से जानकारी जुटाई।
Trending
- पुलिस के सिपाही और उसके साथी ने किया अपहरण, डेढ़ लाख फिरौती मांगने पर गिरफ्तार
- Rihand Times 21-10-2026
- रावण दहन : अनियंत्रित आतिशबाजी से स्टेज तक पहुंची चिंगारी, मची अफरातफरी
- Rihand Times
- अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग बाल बाल बचे, ड्राइवर हुआ घायल
- Rihand Times 17-10-2026
- 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति पहुंचेंगी जगदलपुर, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल
- Rihand Times 16-10-2026

