अंबिकापुर।
कल रात्रि को क्रशर संघ सरगुजा व बलरामपुर की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में खनिज नियमों में हो रहे रोज़- रोज़ हो रहे संशोधन से व्यापार चलाने में आ रही परेशानी को लेकर सभी ने अपनी बातें रखी जिसके बाद सभी ने इन समस्याओं को देखते हुए अनिश्चित क़ालीन बंद हेतु सहमति बनाई।
संघ के कुछ पदाधिकारियों द्वारा इस सम्बन्ध में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज से चर्चा का सुझाव दिया जिसपर सभी ने सहमति जताई और फिर दोनों जिलों के संगठन ने एक साथ संसद से भेंट की।
क्रशर संघ के पदाधिकारियों की बातों को सुनकर सरगुजा सांसद ने इस सम्बन्ध में एक बार प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर उचित समाधान कराने का आश्वाशन दिया। जिसके बाद अनिश्चित क़ालीन बंद को फ़िलहाल स्थगित किया गया है। अब आगामी दिनों में संगठन द्वारा समस्या का समाधान न होने पर निर्णय लिया जाएगा।
Trending
- इस करवा चौथ पर चांद का नजर आना होगा मुश्किल, देश के ज्यादातर हिस्सों में रहेगा अर्नब का ग्रहण
- Rihand Times 27-10-2026
- खनिज नियमों में संशोधनों से परेशान क्रशर मालिकों ने की थी अनिश्चितकालीन बंद की तैयारी, सांसद के आश्वासन पर टला निर्णय
- Rihand Times 24-10-2026
- नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत
- शासकीय भूमि की कूटरचना कर निजी नाम पर दर्ज कराने का आरोप, पांच लोगों पर एफआईआर के निर्देश
- गजब की चोरी: चालू बिजली ट्रांसफार्मर ही उड़ा ले गए चोर
- सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा: लोन के 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और उसके बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

