नई दिल्ली। 27 अक्टूबर। इस बार देश के दो तिहाई से ज्यादा भाग में करवा चौथ पर चांद का नजर आना मुश्किल है महाचक्रवात अर्नब के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में करवा चौथ का चांद बादलों में छुपा रहेगा।
विदित हो कि बंगाल की खाड़ी में उठा सुपर साईक्लोन अर्नब लगातार और अधिक तीव्र होता जा रहा है बुधवार 28 अक्टूबर को इसके आंध्रप्रदेश के पास तट से टकराने की पूरी संभावना है उड़ीसा व आंध्र की सीमा सहित दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादलों ने अभी से ऐसा डेरा जमा लिया है कि आसमान ढंक गया है। 28 अक्टूबर को तट से टकराने के बाद भी अर्नब का प्रभाव तुरंत समाप्त नहीं होगा। इसका व्यापक प्रभाव दूसरे दिन अर्थात 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा रहेगा और इस दिन संभावना है कि यह चक्रवाती घेरा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगा। मध्यभारत में चक्रवात का केन्द्र होने से देश के ज्यादातर भाग में बादलों का डेरा रहेगा। ऐसे में देश के उत्तरी, दक्षिणी तथा पूर्वोत्तर राज्यों का छोड़कर मध्यभारत के ज्यादातर हिस्सों में बादलों के कारण चांद नजर ही नहीं आएगा। करवा चौथ के दिन मध्य भारत के कई हिस्सों में जोरदार बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान मध्य भारत के राज्यों में रेड अलर्ट भी जारी किया है।
ऐसे में इस महाचक्रवात जिसे अर्नब का नाम दिया गया है के कारण देश के बड़े हिस्से में बादलों के कारण चांद छुपा ही रहेगा और 29 अक्टूबर को इसका दर्शन होना संभावित नहीं लग रहा है। इससे 29 अक्टूबर को पड़ रहे करवाचौथ का व्रत रखने वाली मध्यभारत क्षेत्र की महिलाआंे को अब टीवी और मोबाईल पर ही चांद देखकर अपना व्रत का पारण करना पड़ सकता है।
Trending
- इस करवा चौथ पर चांद का नजर आना होगा मुश्किल, देश के ज्यादातर हिस्सों में रहेगा अर्नब का ग्रहण
- Rihand Times 27-10-2026
- खनिज नियमों में संशोधनों से परेशान क्रशर मालिकों ने की थी अनिश्चितकालीन बंद की तैयारी, सांसद के आश्वासन पर टला निर्णय
- Rihand Times 24-10-2026
- नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत
- शासकीय भूमि की कूटरचना कर निजी नाम पर दर्ज कराने का आरोप, पांच लोगों पर एफआईआर के निर्देश
- गजब की चोरी: चालू बिजली ट्रांसफार्मर ही उड़ा ले गए चोर
- सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा: लोन के 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और उसके बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

