Author: Lav Kushwaha

अंबिकापुर। 20 अक्टूबर। पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पुतला दहन के अंत में हो रही जोरदार आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी मुख्य स्टेज पहुंच गई सुरक्षा कर्मियों व अन्य लोगों की सक्रियता चिंगारी पर तत्काल काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ज्ञात हो कि आज पीजी कॉलेज मैदान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस दौरान रावण मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों के दहन उपरांत आतिशबाजी की जा रही थी, मगर अनियंत्रित गति से हो रही आतिशबाजी के रॉकेट इधर-उधर छिटकने लगे कुछ रॉकेट दर्शक दीर्घा में भी आकर…

Read More

मुंबई । 18 अक्टूबर । मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर बड़ा हमला हुआ है उन पर मुंबई में बाइक सवार लोगों में गोलियां चलाई है एक बाइक में सवार 3 युवकों द्वारा एक खेल कार्यक्रम से लौट रहे टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच राउंड फायरिंग की गई। इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए परंतु उनका ड्राइवर घायल हो गया है। घटना के बाद से मुंबई पुलिस द्वारा घटनास्थल पर जांच की जा रही है इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है सोशल मीडिया पर जारी किए गए लॉरेंस गैंग के बयान में…

Read More

रायपुर,16 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी और यहां बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति को बस्तर आने का आमंत्रण दिया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है। उनका बस्तर आगमन प्रदेशवासियों के लिए प्रसन्नता और गौरव का अवसर है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इससे पहले बस्तर के मांझी-चालकी प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान भी राष्ट्रपति…

Read More

अंबिकापुर।१५ अक्टूबर। रिहन्द टाइम्स। सरगुजा जिले के दरिमा में बिजली विभाग में पदस्थ एक महिला अधिकारी ने विभाग में काम करने वाले एक ठेकेदार को 16 लाख की चपत लगा दी। काफी प्रयास के बाद भी जब ठेकेदार को रुपये वापस नहीं मिला तो वह पुलिस के शरण में पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा के तहत महिला अधिकारी के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, दरिमा-रायगढ़ रोड निवासी प्रीतम गोयल पिता स्व. रतनलाल गोयल 32 वर्ष, बिजली विभाग में ठेकेदारी का भी काम करता है। बिजली विभाग का कार्य करने के दौरान वर्ष…

Read More

रामानुजनगर।१५ अक्टूबर। रिहन्द टाइम्स। प्रसवपीड़ा से तड़प रही महिला को लेकर जब परिजन पीएचसी सेंटर में पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था चिकित्सक व नर्स दोनों मौजूद नहीं थे। ऐसे में महिला ने अस्पताल के सामने ही बच्चे को जन्म दे दिया परन्तु इस असुरक्षित प्रसव से नवजात की मौत हो गई। जिसके बाद आज सुबह घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर सीएमएचओ ने ग्रामीण चिकित्सा सहायक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा एएनएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी…

Read More

बलरामपुर। 15 अक्टूबर। जिले के थाना पस्ता क्षेत्र में एक शासकीय स्कूल के सहायक शिक्षक को धमकाकर रुपये मांगने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यूट्यूबर दीपक यादव सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना पस्ता अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुटसु में पदस्थ सहायक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधान पाठक रुकमण बारीक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार, यूट्यूबर दीपक यादव और उसके सहयोगियों द्वारा अपने फाउंडेशन के लिए…

Read More