अंबिकापुर। 7 सितम्बर।सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम शिवपुर स्थित एकलव्य कन्या आवासीय विद्यालय की लगभग 100 छात्राओं ने सोमवार को स्कूल और छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत करने के लिए पैदल ही कलेक्टर से मिलने के लिए निकल पड़ी। छात्राओं ने 20 किलोमीटर का सफर तय किया तब तक मामले की जानकारी प्रशासन और शिक्षा विभाग को मिली जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में छात्राओं को तत्काल बस की व्यवस्था कर जिला मुख्यालय लाया गया जहां पहुंचकर छात्राओं ने कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याएं कहने की बात कही। अधिकारियों द्वारा बार-बार पूछने पर भी छात्राओं ने उन्हें बताने से साफ इनकार कर दिया जिसके बाद टीएल मीटिंग ले रहे कलेक्टर को मामले की जानकारी देकर छात्राओं को कलेक्ट्रेट लाया गया जहां छात्राओं की मांग पर कलेक्टर ने उनसे एकांत में चर्चा की।
छात्राओं से चर्चा उपरांत कलेक्टर ने बताया कि छात्राओं ने तीन समस्याओं को लेकर अपनी बातें रखी है जिसमें बिजली-पानी, साफ सफाई और शिक्षक की कमी शामिल है।
कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा कि छात्राओं की प्रमुख समस्या एक माह से बिजली नहीं होना बताया गया है, इसके अलावा फिजिक्स और केमिस्ट्री के टीचर का नहीं आना बताया गया है। छात्राओं ने यह भी बताया कि हॉस्टल में साफ सफाई का काफी अभाव है। कलेक्टर ने कहा कि उक्त तीनों बिंदुओं पर जांच हेतु एसी ट्राइबल को निर्देशित किया गया है,जांच उपरांत लापरवाही बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- RIHAND TIMES 07-09-2026
- 20 किमी पैदल चलकर कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचीं छात्राएं, कलेक्टर ने दिया कार्यवाही का भरोसा
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026

