अंबिकापुर। 23 जून।
सरगुजा संभाग में रेत को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड के बाद भी रेत की तस्करी को लेकर कोई कड़ाई नहीं हो रही है जिसके कारण तस्करों से हौंसले बुलंद हैं। बीती रात रायपुर से आई खनिज विभाग की टीम द्वारा गांधी चौक पर रेत से भरे टीपरों को जप्त करने के दौरान वाहन के चालक, खलासी, वाहन मालिक व अन्य दो लोगों ने विभाग की टीम के साथ आए नगर सैनिक को जमकर पीट दिया और रेत से भरे टीपरों को छुड़ा ले गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने पांच लोगों पर अपराध दर्ज कर लिया है।
विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व ही कोरिया जिले के नौगई में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सहित उनके 2 रिश्तेदारों की हत्या कर दी गई थी। उक्त मामला भी रेत से जुड़ा हुआ था इस घटना के बाद खनिज विभाग द्वारा रेत खनन-परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए प्रदेश भर में अवैध रेत के कारोबार की जांच की जा रही है। कल रात को रायपुर से आए खनिज विभाग के केन्द्रीय उड़नदस्ता टीम अंबिकापुर के गांधी चौक में पहुंची थी तथा रात 9 बजे के करीब चौक के पास से रेत परिवहन कर रहे 2 टीपर वाहन को टीम ने रूकवाया।
आरोप है कि इस दौरान टीपर चालक सोनू टोप्पो ने टीम को धमकाते हुए कहा कि गाड़ी का मालिक लड्डन खान है वह आएगा तो तुम सबको फाड़ के रख देगा। इस धमकी के बाद चालक ने मामले की जानकारी वाहन मालिक को दे दी जिसके बाद वाहन मालिक लड्डन खान अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और खनिज विभाग की टीम से विवाद करते हुए नगर सैनिक तिल्दा रायपुर निवासी तारकेश्वर वर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद आरोपी विभाग द्वारा जप्त की गई टीपर को जबरन अपने साथ ले गए। देर रात को थाने पहुंचे खनिज विभाग की टीम के द्वारा मामले की शिकायत थाने में की गई जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में वाहन मालिक लड्डन खान, चालक सोनू टोप्पो, वाहन के खलासी व दो अन्य लोगों पर बीएनएस की धारा 191(2), 221, 121(1), 132, 296 व 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Trending
- अस्पताल प्रबंधक के खाते से दूसरे अस्पताल प्रबंधकों ने निकाल लिए 65 लाख रूपये, कोतवाली में हुई शिकायत
- Rihand Times 14-08-2026
- Rihand Times 13-06-2026
- महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 300 छात्राओं ने भूत-प्रेत के डर से छोड़ा स्कूल
- रायपुर-नागपुर रूट पर ट्रेन से 1.96 करोड़ का विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध पकड़े गए
- अवैध शराब भठ्ठी पर आबकारी का छापा, 480 किलो महुआ लहान व 70 लीटर शराब जप्त
- टीव्ही देखते बेहोश हुए राईस मिल संचालक की हो गई मौत
- सीजीपीएससी की तैयारी करने अम्बिकापुर पहुंची छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान

