अंबिकापुर। 04 अगस्त।
शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोणार्क रेसीडेंसी में एनएच विभाग में पदस्थ सब-इंजीनियर रितेश सिंह के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 20 लाख रुपये का सोने-चांदी के जेवरात और नकद रकम पार कर दिया। चोर बाउंड्री लांघकर अंदर प्रवेश किए थे, जिस कारण आसपास रहने वालों को भी चोरी की भनक नहीं लग पाई। घटना से पूरा परिवार व्यथित है।
जानकारी के मुताबिक, रितेश सिंह 01 अगस्त, शनिवार को अपनी पत्नी के साथ बनारस में स्थित काशी विश्वनाथ दर्शन करने के लिए शाम करीब 4.30 बजे निकले थे। घर में उनकी मां और बच्चे थे, जो अकेले रहने के कारण शनिवार की शाम को करीब 07 बजे नमनाकला स्थित पुराने घर में चले गए। 03 अगस्त, सोमवार की रात करीब 8.30 बजे जब वे घर लौटे तो बाउंड्री से लगे गेट में ताला पूर्ववत लगा था। बाउंड्री के अंदर आने के बाद जब उन्होंने घर के मुख्य प्रवेश द्वार का ताला खोलने का प्रयास किया, तो पता चला कि दरवाजा अंदर से बंद है। मकान का अवलोकन करने पर पता चला कि, चोर मुख्य द्वार का सेंटर लॉक बलपूर्वक उखाड़कर अंदर प्रवेश किए थे और अंदर के तीनों बेडरूम की आलमारियों का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये का जेवरात और 25 हजार रुपये नकद ले गए थे। सूचना पर मंगलवार की सुबह पुलिस, स्निफर डॉग और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। स्निफर डॉग खेत तक जाने के बाद भटक गया। सब इंजीनियर ने बताया कि कॉलोनी में पूर्व में भी 30 लाख से अधिक की चोरी की वारदात हो चुकी है। चोरों ने सेवानिवृत परियोजना अधिकारी के मकान को निशाना बनाया था। वे अपनी बेटी के विवाह के लिए जेवर संजोकर रखी थी, जिसे चोरों ने पार कर दिया था। घटना में पेशेवर चोर गिरोह के लोगों के होने की संभावना भी कॉलोनी वासी जता रहे हैं। बहरहाल पुलिस टीम ने मौके से फुट और फिंगर प्रिंट लिए हैं, और अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।
चोरी के बाद खिड़की से भागे
सूने मकान को आराम से खंगालने के बाद चोर बैठक रूम से लगे बेडरूम की खिड़की का ग्रिल तोड़कर भागे। जाते समय बाक्स के अंदर पूरी तरह से बंद सीसीटीव्ही का डीबीआर भी ले गए। कॉलोनी के अंदर चोरों के द्वारा खेत की ओर से प्रवेश करने की संभावना को बल मिल रहा है, क्योंकि कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार पर 24 घंटे सुरक्षा प्रहरी की मौजूदगी बनी रहती है। वहीं बाहरी आने-जाने वाले लोगों की एंट्री भी गार्ड के द्वारा की जाती है।
Trending
- काशी विश्वनाथ दर्शन के लिये गया था इंजीनियर का परिवार, इधर घर से 20 लाख की हो गयी चोरी
- Rihand Times 04-08-2026
- अंर्तराज्यीय हाथी दांत तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन हाथी दांत जप्त
- रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का संदिग्ध शव
- दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, मवेशी कराए गए मुक्त
- स्कूल से ज्यादा जनपद कार्यालय रास, प्रधान पाठकों में सीईओ सहायक आयुक्त बनने की आस!
- Rihand Times 03-08-2026
- चाकू गोदकर उपसरपंच की हत्या, बाइक सवार चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

