अंबिकापुर। 12 अगस्त।
पापकॉर्न खाते टीव्ही देख रहे राइस मिल संचालक अचानक बेहोश हो गए, आनन-फानन में परिजन उन्हें संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़ रोड निवासी राइस मिल के संचालक अनिल अग्रवाल (55 वर्ष) रोजाना की भांति मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद दूध पिए और पापकॉर्न खाते टीव्ही देख रहे थे। इसके पहले सबकुछ सामान्य था। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने काम में लगे थे। रात करीब 10 बजे वे खुद को असहज महसूस करने लगे। स्वजन कुछ समझ पाते, इसके पहले वे अचेत अवस्था में पहुंच गए थे। स्वजन उन्हें तत्काल शहर के संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे शोक की स्थिति बन गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, जिस पर मर्ग कायम करके पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Trending
- मृत महिला के नाम आवास, एक परिवार को पांच तो कहीं तीन आवास की स्वीकृति का आरोप
- Rihand Times 25-09-2026
- पुष्पा फिल्म के स्टाईल से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने पकड़ा 50 लाख का गांजा
- Rihand Times 23-09-2026
- प्रतीक्षा बस स्टैण्ड स्थित रिंग बांध भूमि को पाटकर अवैध प्लॉटिंग करने के मामले में एफआईआर के निर्देश
- Rihand Times 22-09-2026
- बुजुर्ग के हत्याकांड का चौथा आरोपी
- Rihand Times 16-09-2026

