अम्बिकापुर। 13 अगस्त। मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी विभाग द्वारा आज संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के पटपरिया क्षेत्र स्थित एक मकान में छापा मारा गया जहां से भारी मात्रा में महुआ लहान व अवैध शराब जप्त की गई। इसके साथ ही आबकारी की टीम ने वहां 8 जलती भठ्ठियों में काफी मात्रा में चढ़ा हुआ कच्चा शराब भी जप्त नष्ट किया है।
जानकारी के अनुसार संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली की शहर के पटपरिया क्षेत्र में रहने वाले अर्जुन नामक लड़के द्वारा महुआ शराब बनाने के लिए बकायदा फैक्ट्री बना दी गई है और वहां भारी मात्रा में प्रतिदिन शराब का निर्माण किया जाता है।
मुखबीर की सूचना पर सरगुजा संभागीय उड़नदस्ता टीम द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में अर्जुन के मकान में छापा मारा गया। जब टीम के सदस्यों द्वारा उसके घर व बाड़ी की जांच की जा रही थी तो वहां की स्थिति देखकर आबकारी की टीम भी हतप्रभ रह गई।
अर्जुन नामक युवक के मकान में आबकारी की टीम को 24 प्लास्टिक के बर्तनों में भरकर रखा हुआ महुआ लहान मिला। वहां 8 भठ्ठियां भी जलती हुई मिली और उनमें शराब निर्माण का कार्य किया जा रहा था। इसके साथ ही आबकारी की टीम को वहां पर 70 लीटर अवैध महुआ शराब भी मिला। टीम ने भठ्ठियों को नष्ट कर महुआ लहान, बनी हुई शराब व बर्तनों को जप्त कर लिया और आरोपी युवक अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में टीम द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 15 अगस्त के पूर्व आबकारी टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है तथा आगे भी अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही जारी रहेगी। इस कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक टी आर केहरी, मुख्य आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, रोहित सोनी एवं आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Trending
- सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
- Rihand Times 07-10-2026
- Rihand Times 06-10-2026
- अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, सात टीपर जब्त, लुचकी घाट में मुरूम उत्खनन के पुराने मामले में 42.68 लाख का अर्थदण्ड
- विदेशी ब्रांड शराब 10 अक्टूबर से 15 प्रतिशत तक होंगे सस्ते
- चिकित्सा क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार
- 2.39 एकड़ भूमि शासकीय मद में दर्ज करने के आदेश
- धोखाधड़ी से जमीन रजिस्ट्री कराने वाले दो दलाल गिरफ्तार

