अम्बिकापुर। 27 नवम्बर।
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के विधि विभाग (विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग) ने विधि शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय विधिज्ञ परिषद, नई दिल्ली द्वारा विश्वविद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2026-2027 से तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के संचालन हेतु एक सेक्शन में 60 विद्यार्थियों की प्रवेश क्षमता के साथ अनुमति प्रदान किया गया है। इस संबंध में बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 23 नवंबर 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।
यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष महत्व रखती है कि छत्तीसगढ़ के राज्य विश्वविद्यालयों में विधि शिक्षा के पाठ्यक्रमों का संचालन अधिकांशतः संबद्ध महाविद्यालयों के माध्यम से किया जाता है। वहीं, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के बाद संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय प्रदेश के उन चुनिंदा राज्य विश्वविद्यालयों में शामिल हो गया है, जहां विश्वविद्यालय के अपने शिक्षण विभाग के अंतर्गत तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के संचालन हेतु बार काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति प्राप्त हुआ है। यह विश्वविद्यालय के लिए विशेष गौरव का विषय है कि अब विधि शिक्षा का यह अवसर सीधे विश्वविद्यालय के विधि विभाग के माध्यम से भी उपलब्ध होगा।
ठब्प् से प्राप्त इस अनुमति से न केवल संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में विधि शिक्षा के विस्तार को नई दिशा मिलेगी, बल्कि सरगुजा संभाग सहित छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी विधि के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को लाभ होगा, जो विधिक शिक्षा प्राप्त कर न्यायिक सेवाओं, अधिवक्ता व्यवसाय, विधिक अनुसंधान, कॉर्पोरेट विधि, प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य विधिक क्षेत्रों में अपना भविष्य निर्माण करना चाहते हैं।
पाठ्यक्रम प्रवेश प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग
भारतीय विधिज्ञ परिषद, नई दिल्ली द्वारा विश्वविद्यालय को एलएलबी की स्वीकृति दिये जाने के बाद राज्य अधिवक्ता परिषद कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने प्रवेश प्रक्रियसा तत्काल शुरू करने की मांग की है।

कुलपति को पत्र लिखते हुए उन्होनें इसपर हर्ष जताया है तथा कहा कि लम्बे समय से क्षेत्र के विद्यार्थी विधि शिक्षा प्राप्त करने के लिये अन्य शहरों एवं राज्य की ओर जाते थे मगर अब अपने ही क्षेत्र में विधि की शिक्षा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होगा। उन्होनें आगे कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि विधि विभाग में तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाये ताकि इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके तथा स्वीकृत 60 सीटों का समुचित उपयोग हो सके।
Trending
- Rihand Times 27-11-2026
- जुआड़ियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 99 हजार 600 रुपये जब्त, 7 गिरफ्तार
- संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के विधि विभाग को मिली तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम हेतु बार काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति
- सहायक कुलसचिव के विरूद्ध जांच के आदेश के बाद भी मामला ठंडे बस्ते में
- Rihand Times 25-11-2026
- भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का मास्टरमाइंड व साथी गिरफ्तार
- मेडिकल दुकान संचालक से दो लाख प्रतिबंधित कफ सीरप एवं टैबलेट जब्त
- Rihand Times 23-11-2026

