बलरामपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने दो दिवसीय दौरे के तहत जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में सड़क, पुल-पुलिया, कॉलेज, अस्पताल व अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने धीमी प्रगति और सड़क संधारण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने, बैंक गारंटी राजसात करने व सुधार न होने पर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों के साथ उन्होंने गुणवत्ता और समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
सरगुजा जिले में दरिमा-मैनपाट और बरियो-धौरपुर मार्ग के रखरखाव में कमी पर ठेकेदारों को नोटिस देकर बैंक गारंटी राजसात करने व ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए, साथ ही दरिमा-मैनपाट मार्ग पर पेंटिंग और सोनतराई-मैनपाट मार्ग के 1.20 किमी हिस्से के फोरलेन प्रस्ताव की बात कही। कमलेश्वरपुर कॉलेज के भूतल स्लैब का 50 प्रतिशत कार्य 15 दिसंबर और शेष 15 जनवरी 2027 तक पूरा करने, भूमि सीमांकन, अतिक्रमण हटाने व फेंसिंग के निर्देश दिए गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस व नियमित अभियंता निरीक्षण व्यवस्था तय की गई, वहीं दरिमा एयरपोर्ट पर रि-कारपेटिंग व बीसीएएस मानक के अनुसार बाउंड्रीवॉल प्रस्ताव भेजने को कहा गया।
सूरजपुर में बिशुनपुर-सूरजपुर-ओड़गी व तारा-प्रेमनगर-रामानुजनगर-कृष्णपुर मार्ग पर डामरीकरण शीघ्र शुरू कर जून 2027 तक कार्य पूरा करने तथा ऑडिटोरियम व कलेक्टर बंगले के कार्यों की समीक्षा की गई। बलरामपुर-रामानुजगंज में 89 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले 29.20 किमी राजपुर-प्रतापपुर मार्ग का भी जायजा लिया गया।
Trending
- उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा 120 क्विंटल अवैध धान जप्त
- सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
- Rihand Times 21-11-2026
- फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने किया 23 लाख से अधिक का गबन, केस दर्ज
- बच्ची को कार में छोड़कर होटल में खाना खाते रह गए दंपति, कार चोरी कर 230 किमी दूर भाग गया चोर
- सांसद चंद्रशेखर को बड़ा झटका, कोर्ट से घर की कुर्की का आदेश जारी
- Rihand Times 19-11-2026
- Rihand Times 18-11-2026

