अम्बिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हाथ लगी।
आज संभागीय आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-2 के न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर के संचालक मालिक राजेश समद्दार द्वारा भारी मात्रा में नशीली कफ सीरप एवं टैबलेट बेचा जा रहा है..मुखबिर की सूचना की तस्दीक के लिए मेडिकल स्टोर से खरीदी कराई गई..खरीदी की पुष्टि होने पर न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर में छापा मारा गया..मेडिकल दुकान का मालिक राजेश समद्दार दुकान पर मौजूद मिला परंतु मेडिकल स्टोर में कोई संदिग्ध मादक पदार्थ नहीं मिला तत्पश्चात मेडिकल स्टोर के पीछे एक कमरे से स्वयं मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश समद्दार ने 132 नग MAGNATUSS-T COUGH SYRUP, 75 नग APCORES COUGH SYRUP तथा 3600 नग प्रतिबंधित टैबलेट बरामद कराया.. राजेश समद्दार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया। आरोपी से जब्त संपत्ति का बाजार मूल्य लगभग दो लाख रुपए हैं।।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश से माल लेकर आता है..आगे के लिंक की पतासाजी की जा रही है। उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई..साथ में आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर केहरी, अनिल गुप्ता आबकारी आरक्षक दीपक पांडे आशिष कुंज, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।
Trending
- मेडिकल दुकान संचालक से दो लाख प्रतिबंधित कफ सीरप एवं टैबलेट जब्त
- Rihand Times 23-11-2026
- घर में गिरकर चोटिल हुए नंद कुमार साय, हेलिकॉप्टर से साथ लेकर रायपुर आए मुख्यमंत्री
- उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा 120 क्विंटल अवैध धान जप्त
- सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
- Rihand Times 21-11-2026
- फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने किया 23 लाख से अधिक का गबन, केस दर्ज
- बच्ची को कार में छोड़कर होटल में खाना खाते रह गए दंपति, कार चोरी कर 230 किमी दूर भाग गया चोर

