अम्बिकापुर। 04 नवम्बर 2026।
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित मेंस अंडर-14 प्लेट ग्रुप वनडे इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट 2026-27 में सरगुजा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बस्तर को 184 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले के सबसे बड़े नायक रहे चिराग राजवाड़े, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।
सरगुजा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 321 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से चिराग राजवाड़े ने मात्र 158 गेंदों में 31 चौकों की मदद से 208 रनों की नाबाद दोहरे शतक की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी ने सरगुजा को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
इसके अलावा गगन बोस ने 74 गेंदों में 35 रन, अहान बरई ने 46 गेंदों में 34 रन तथा स्वास्तिक केशरी ने 18 गेंदों में 11 रन का योगदान दिया। हर्षवर्धन सिंह चंदेल ने 8 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहते हुए पारी को गति प्रदान की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्तर की टीम सरगुजा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। बारिश व मैच की परिस्थितियों के कारण संशोधित लक्ष्य 259 रन निर्धारित किया गया जिसका पीछा कर रही बस्तर की पूरी टीम 35 ओवरों में 123 रन पर सिमट गई। सरगुजा की ओर से नीलोत्पल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट झटके। दिव्यांश सिंह, प्रिंस कुमार कुशवाहा और सनी ओझा ने भी एक-एक विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।
चिराग राजवाड़े का दोहरा शतक इस मुकाबले का मुख्य आकर्षण रहा। उनके असाधारण प्रदर्शन और टीम के सामूहिक प्रयास से सरगुजा ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। सरगुजा की इस शानदार जीत से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। टीम का लक्ष्य अब आगामी सेमीफइनल और फाइनल मुकाबलों में भी इसी प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए खिताब की ओर कदम बढ़ाना है।
Trending
- अंडर 14 क्रिकेट टुर्नामेंट में चिराग के दोहरे शतक से सरगुजा को मिली 184 रनों से बड़ी जीत
- Rihand Times 03-11-2026
- कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित
- पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम, शो कॉज नोटिस जारी – कार्रवाई की चेतावनी
- सरगुजा में पांच दिन बारिश के आसार, गरज-चमक और गिर सकती है आकाशीय बिजली
- चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी: तकनीकी सहायक की संविदा सेवा समाप्त, 9.13 लाख रुपये की वसूली के निर्देश, 17 कार्यों का भुगतान भी रूका
- स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़
- खेतों में लहलहा रही धान की फसल, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है शून्य! सैकड़ों किसानों के सामने धान बेचने का संकट

