अम्बिकापुर। 26 नवम्बर।
संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव चुन्नीलाल टंडन के विरूद्ध उच्च शिक्षा विभाग में हुयी शिकायत के बाद उच्च शिक्षा संचालनालय आयुक्त के द्वारा इस मामले में जांच हेतु तीन सदस्यीय दल का गठन करते हुए 7 दिन के भीतर जांच पूरी कर इसका प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया है मगर एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक इस मामले में हुयी जांच का कोई अता-पता है।
ज्ञात हो कि सहायक कुलसचिव चुन्नीलाल टंडन के विरूद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल व उच्च शिक्षा विभाग सेे शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाये गये हैं जिसके अनुसार चुन्नीलाल टंडन द्वारा महिला प्राध्यापक व छात्राओं से दुर्व्यवहार करने, अपने क्रेडिट रिपोर्ट में कुलपति के हस्ताक्षर का दुरूपयोग करने सहित विश्वविद्यालय में काम करने वाले ठेकेदारों के बिल पास कराने के नाम पर वसूली करने तथा विश्वविद्यालय की गोपनीय बातों को अन्य लोगों से चर्चा कर आरटीआई लगवाये जाते हैं।
अभाविप की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पर्यटन मंत्री व अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल द्वारा भी माह भर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा से पूरे मामले की शिकायत कर निष्पक्ष जांच व कार्यवाही की मांग की गयी थी इसपर उच्च शिक्षा संचालनालय के अवर सचिव द्वारा आयुक्त को पत्र लिखकर चुन्नीलाल टंडन को आयुक्त कार्यालय में संलग्न कर उनके विरूद्ध लगे समस्त आरोपों की जांच कर प्रतिवेदन सहित अभिमत भिजवाने के लिये कहा गया है।
पत्र के परिपाल में आयुक्तद्वारा गत 18 नवम्बर को डॉ. संतराम कमलेश क्षेत्रीय अपर संचालक उच्च शिक्षा विभाग के नेतृत्व में डॉ. शोभित वाजपेयी प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुंगेली व डॉ. अनिल सिन्हा प्रभारी प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर को सदस्य बनाते हुए जांच के लिये निर्देशित किया है।
एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक इस मामले में क्या जांच हुई इसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है और न ही ये जानकारी सामने आ सकी है कि चुन्नीलाल टंडन को आयुक्त कार्यालय में संलग्न किया गया या नहीं, जिससे अब जांच की प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायकतकर्ताओं द्वारा इस मामले में लीपापोती की आशंका जतायी जा रही है।
Trending
- सहायक कुलसचिव के विरूद्ध जांच के आदेश के बाद भी मामला ठंडे बस्ते में
- Rihand Times 25-11-2026
- भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का मास्टरमाइंड व साथी गिरफ्तार
- मेडिकल दुकान संचालक से दो लाख प्रतिबंधित कफ सीरप एवं टैबलेट जब्त
- Rihand Times 23-11-2026
- घर में गिरकर चोटिल हुए नंद कुमार साय, हेलिकॉप्टर से साथ लेकर रायपुर आए मुख्यमंत्री
- उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा 120 क्विंटल अवैध धान जप्त
- सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश

