अम्बिकापुर। 08 जुलाई।
भारत सरकार द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक पहल है राह-वीर योजना जो सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद का महत्वपूर्ण समय) में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल या ट्रामा सेंटर पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति को राह-वीर योजना अंतर्गत गुड सेमेरिटन नागरिक को 25 हजार रूपये देने का प्रावधान है, जिसका रेंज स्तर पर सार्थक प्रयास करने वाले व्यक्तियों नगद इनाम व प्रशस्ति पत्र से नवाजा जा रहा है।
हाल ही में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम का जिला कोरिया में भ्रमण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित उपचार हेतु समय पर अस्पताल पहुंचाने में अपनी गुड सेमेरिटन का मिशाल पेश करने वाले दोनों व्यक्तियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा नेक कार्य की सराहना की गई साथ ही सड़क सुरक्षा मितान अंतर्गत कुल 70 लोगों को फस्ट एड किट वैग का वितरण किए। इसी प्रकार जिला जशपुर के प्रियांश भगत एवं श्रवण कुमार द्वारा अलग-अलग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को समय पर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल व ट्रामा सेंटर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाये जाने पर जशपुर पुलिस द्वारा राहवीर योजना के अतंर्गत दोनों नेक व्यक्तियों को 25-25 हजार का प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार जिला सरगुजा व जिला एमसीबी में में एक्सीडेन्ट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्रताप दास जिला सरगुजा व जिला एमसीबी से विनोद साहू, मोहम्मद जाकिर व शाहनवाज के द्वारा गोल्डन ऑवर में गंभीर रूप से घायलों की मदद व सराहनीय कार्य करने में अपनी अहम भूमिका निभाये जाने पर जिले के पुलिस अधीक्षकों द्वारा पत्राचार करते हुये राहवीर योजना का प्रोत्साहन राशि प्रदान कराया गया है।
Trending
- सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की गोल्डन ऑवर जान बचाने वाले नागरिकों को मिली 25-25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि
- युवाओं का अद्भुत संकल्प, 22 दिन में 2200 किमी साइकिल चलाकर पहुंचेंगे तिरुपति बालाजी
- जनपद पंचायत भैयाथान में 6 माह से नहीं हुई सामान्य सभा की बैठक
- डूमरडीह के ग्रामीणों ने उदयपुर नगर पंचायत में शामिल होने का किया विरोध
- बैंड बाजा और बारात के साथ हुई मेंढक-मेंढकी की शादी
- विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच कीचड़ में फंसा बचपन
- पहलगाम हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनी शोपियां में ढेर
- महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट से ओमान पहुंचने का आरोप

