मनेंद्रगढ़। 08 जुलाई।
धार्मिक आस्था, दृढ़ संकल्प और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संदेश लेकर मनेंद्रगढ़ के दो युवा दुर्गेश गिरि एवं रामनारायण केवट तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन के लिए लगभग 2200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर रवाना हुए हैं। दोनों युवाओं का लक्ष्य इस लंबी यात्रा को लगभग 22 दिनों में पूरा कर भगवान श्री वेंकटेश्वर के दर्शन करना है।
यात्रा का शुभारंभ मनेंद्रगढ़ स्थित श्री राम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दोनों युवाओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनके सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय सफर की शुभकामनाएं दीं।
यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी अपने साथ लेकर चल रही है। दोनों युवा मार्ग में लोगों को साइकिल चलाने के लाभ, प्लास्टिक मुक्त जीवन, वृक्षारोपण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि साइकिल यात्रा से ईंधन की बचत होती है, पर्यावरण प्रदूषण कम होता है और स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
यात्रा के शुभारंभ के दौरान पार्षद अजय जायसवाल, रवि जैन, एल्डरमैन हीरालाल रजक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन, अमित पुरी, समाजसेवी विमलेश अग्रवाल, हरीश गुप्ता, अमित कक्कड़, संजीव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों युवाओं के साहस और संकल्प की सराहना करते हुए उनके सफल दर्शन एवं सकुशल वापसी की कामना की।
Trending
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत

