सूरजपुर।१0 अक्टूबर। रिहन्द टाइम्स। जिले के ग्राम पंचायत महावीरपुर अंतर्गत कालीघाट के समीप कोरिया वाली जंगल से सटी कच्ची सड़क पर शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिलने से घटना संदिग्ध मानी जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है।
मृतक का चेहरा स्पष्ट दिखाई देने के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक महावीरपुर या आसपास के किसी गांव अथवा टोले-मोहल्ले का निवासी नहीं है। चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव जंगल किनारे कैसे पहुंचा, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक मोबाइल यूनिट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया।
Trending
- कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा, ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत
- महावीरपुर में जंगल किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
- वीसी और रजिस्ट्रार एक-दूसरे को बता रहे अयोग्य, कैसे संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य
- संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा असाइनमेंट शुल्क में 400 से 500 रुपये तक की दी गई छात्रों को राहत, कुलपति ने लिया निर्णय
- पुलिस ने 800 मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलवाया, मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वालों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी
- Rihand Times 09-10-2026
- Rihand Times 08-10-2026
- आरोपियों को पकडने गई पुलिस टीम पर हमला, जान बचाकर भागे थानेदार, आरक्षक को पंचायत भवन में बंधक बनाकर पीटा

