Author: Prasannjeet Kushwaha

मेघालय: मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में एक ‘अवैध’ कोयला खदान में गुरुवार (5 फरवरी) को हुए विस्फोट में कम से कम 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका है. उन्हें बचाने के लिए अभियान जारी है. इस बीच, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने शुक्रवार (6 फरवरी) को कहा कि उनकी सरकार कोयला खदान में विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, संगमा ने कहा कि पुलिस को इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है…

Read More

बिहार/ बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में गुरुवार को तीखी बहस हुई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को जमकर घेरा. अपनी शारीरिक पीड़ा के बावजूद, तेजस्वी यादव ने सदन में खड़े होकर (और बाद में अनुमति लेकर बैठकर) एक के बाद एक के बाद एक कई मुद्दों पर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने न केवल विकास के दावों पर सवाल उठाए, बल्कि शायराना अंदाज में सत्ता पक्ष को उनकी ‘हदों’ का अहसास भी कराया. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि अभी आपका समय है, मेरा भी दौर आएगा. तेजस्वी के…

Read More

अम्बिकापुर, 05 फरवरी। भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल (हाउसिंग बोर्ड) के उपायुक्त और एक वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । आरोपियों ने निर्माण कार्यों के भुगतान और भौतिक सत्यापन की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग की थी । जानकारी के अनुसार प्रार्थी रवि कुमार, जो कि पेशे से ठेकेदार हैं, ने वर्ष 2023 में दो प्रमुख निर्माण कार्य किए थे जिनमें नवीन तहसील भवन, दौरा कुचली (बलरामपुर) में लागत 65 लाख रुपये कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लुण्ड्रा में…

Read More

नई दिल्ली/ भारत 311 पर 3 (ऐरन जॉर्ज 115, सूर्यवंशी 68, म्हात्रे 62 और ओमरज़ाई 64 रन देकर दो विकेट) ने अफ़ग़ानिस्तान 310 (शिनोज़ादा 110, नियाज़ाई 110 और चौहान 55 रन देकर दो विकेट) को सात विकेट से हराया। पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफ़ाइनल में ऐरन जॉर्ज के शतक के साथ वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को हराते हुए फ़ाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली। अब 6 फ़रवरी को भारत इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खिताबी मुक़ाबला खेलेगा। अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी चुनते हुए एक मज़बूत शुरुआत की थी। सलामी…

Read More

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के दुबग्गा निवासी दुबग्गा निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की चाइनीज मांझे से हुई मौत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं मुख्यमंत्री ने कहा है कि बैन होने के बाद भी मार्केट में कैसे बिक रहा है. उन्होंने कहा कि अब चाइनीज़ मांझे से हुई मौत को हत्या माना जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस प्रमुखों को छापेमारी का निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान को पूरे प्रदेश में चलाया जाए. उन्होंएने कहा कि चाइनीज़ मांझे के खिलाफ प्रदेशव्यापी कार्रवाई के साथ ही उच्च स्तरीय समीक्षा भी की जाए.…

Read More

उधमपुर/ जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक गुफा में छिपे जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों पर सुरक्षा बल अंतिम प्रहार कर दिया है। सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। उधमपुर: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने गुफा में छिपे जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। सेना के अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जैश के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब साढ़े सात बजे आतंकवादियों ने अंधेरे का…

Read More

नई दिल्ली: लंदन के हीथ्रो एयर पोर्ट पर एयर इंडिया के एक और बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में वही घटना घटी, जिसकी वजह से पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में लंदन जाने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। फर्क सिर्फ इतना रहा कि लंदन से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने से पहले ही क्रू को फ्यूल स्विच के खुद से ‘रन’ से ‘कट-ऑफ’ मोड में जाने की भनक लग गई। अहमदाबाद विमान हादसे की शुरुआती जांच में भी यह बात सामने आई थी, लेकिन तब फ्यूल स्विच के बंद होने का दोष विमान के अनुभवी पायलट कैप्टन सुमित…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लागू टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने और व्यापार समझौते पर सहमति के एलान का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही बड़ी तेजी देखी जा रही है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 3200 से अधिक अंक तक चढ़ गया, जबकि निफ्टी भी 1200 अंक से ज्यादा उछला है। भारत और अमेरिका के बीच सोमवार रात को व्यापार समझौते के एलान का बड़ा असर मंगलवार सुबह शेयर बाजार पर साफ देखा जा रहा है। आम बजट के दिन (01 फरवरी) को भारी गिरावट…

Read More

एमसीबी/ 02 फरवरी 2026 जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर 29 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा व्यापक संयुक्त कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग, खनिज विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विभाग की टीम शामिल रही। संयुक्त दल द्वारा चिरमिरी क्षेत्र के इंदनागर, टिकरापारा एवं भण्डार देई क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्टों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुल 19 ईंट भट्टे अवैध रूप से संचालित…

Read More

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने की जिद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बहुत महंगी पड़ने वाली है. पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) अब कड़े कदम उठाने की तैयारी में है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी पाकिस्तान पर बैन लगाने से लेकर करोड़ों का जुर्माना ठोकने तक की प्लानिंग कर रहा है. क्या है पूरा मामला? दरअसल, पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप लीग मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. पीसीबी ने यह कदम बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर…

Read More