मेघालय: मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में एक ‘अवैध’ कोयला खदान में गुरुवार (5 फरवरी) को हुए विस्फोट में कम से कम 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका है. उन्हें बचाने के लिए अभियान जारी है.
इस बीच, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने शुक्रवार (6 फरवरी) को कहा कि उनकी सरकार कोयला खदान में विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, संगमा ने कहा कि पुलिस को इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है और चेतावनी दी है कि अवैध खनन गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
अभी आपका समय है’, तेजस्वी के बयान पर नीतीश बोले- तुम्हारा बाप मेरे ही समय में था
उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हुई मौत हत्या मानी जाएगी
हाउसिंग बोर्ड के उपायुक्त और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्यवाही
मुख्यमंत्री ने घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 3 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई. नोंग्रांग ने गुरुवार को कहा, ‘अब तक हमने 16 शव बरामद कर लिए हैं. विस्फोट के समय खदान के अंदर कितने मजदूर मौजूद थे, इसका अभी पता लगाया जा रहा है. और लोगों के फंसे होने की आशंका है.’
खबरों के अनुसार, बाद में दो और मौतों की पुष्टि हुई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई.
अधिकारी ने बताया कि बचाव दल तलाश अभियान में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह घटना सुबह थांगस्कू इलाके में उस समय हुई, जब वहां कोयला खनन का काम चल रहा था, जिसे अवैध माना जा रहा है.

