अयोध्या. हरियाणा की फरीदाबाद जेल में बंद अयोध्या राम मंदिर पर हमले की कथित साजिश रचने वाले अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई. 19 वर्षीय अब्दुल रहमान पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था. मार्च 2025 में हरियाणा एसटीएफ और गुजरात ATS ने उसे पकड़ा था. फरीदाबाद जिला जेल में रविवार रात 8 बजे अब्दुल रहमान पर हमला हुआ. कहा जा रहा है कि साथी कैदी अरुण चौधरी ने नुकीली चीज या पत्थर से उसके सिर पर गंभीर प्रहार किया. हमले के बाद अब्दुल रहमान को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत…
Author: Prasannjeet Kushwaha
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है. महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया. इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी सहित तीन बच्चो की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल ज़हर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. बांग्लादेश के सीने तक धड़धड़ाते हुए पहुंचेगी भारत की अंडरग्राउंड रेल, धरे रह…
नई दिल्ली: बांग्लादेश अपने मददगार पड़ोसी रहे भारत को परेशान करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है। हाल ही में बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने भारत के सबसे बड़े दुश्मन चीन से सैन्य ड्रोन को लेकर हाथ मिला लिया है। चीन की मदद से बांग्लादेश सैन्य ड्रोन की फैक्ट्री लगाने जा रहा है। तकनीकी ट्रांसफर, MALE UAV प्रोडॅक्शन और भारत की सीमाओं के निकट चीन की भागीदारी वाला बांग्लादेश का यह सौदा नई दिल्ली की टेंशन बढ़ा सकता है। वहीं, भारत भी रणनीतिक रूप से बेहद अहम चिकननेक तक अंडरग्राउंड रेल लाइन बिछाने जा रहा है। भारत का…
दिल्ली/ दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर रविवार (8 फरवरी) को एक सफेद रंग की कार में 3 शव मिलने से सनसनी फैल गई. इसमें दो पुरुष और 1 महिला के शव बरामद हुए हैं. खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मौके पर पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे. मामले की जांच जारी है. हत्या या आत्महत्या? कार में संदिग्ध हालत में बरामद शवों में एक महिला 40 साल और पुरुष की उम्र करीब 46 साल है, जबकि तीसरे पुरुष की उम्र 60 के करीब बताई जा रही…
नई दिल्ली: अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को बीसीसीआई ने नगद इनाम देने का ऐलान किया है. बीसीसीआई ने भारतीय अंडर 19 टीम के 7.5 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है. BCCI सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया ने कहा, “भारत के इंग्लैंड को हराकर ICC अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरा देश खुश है… हमने वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है.” बता दें कि अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार…
मथुरा/ मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरकर खड़े यात्रियों को रौंद दिया। इस भयावह घटना में एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे घटी। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे। हालांकि,…
मध्य प्रदेश: “अगर कंचन बाई ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो न जाने कितने बच्चे मर जाते.” मध्य प्रदेश के नीमच ज़िले के रानपुर गाँव में जिससे बात कीजिए वह यही कहते हुए कंचन बाई की बहादुरी और साहस की कहानी सुना रहा है. दरअसल, ज़िला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर बसे रानपुर का आंगनबाड़ी परिसर सोमवार दो फ़रवरी की दोपहर मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गया. जहाँ आमतौर पर बच्चों की हँसी और शरारतें सुनाई देती हैं, वहाँ अचानक चीख पुकार की आवाज़ आने लगी. इसी आंगनबाड़ी परिसर में दोपहर दो बजे से प्राथमिक स्कूल चलता है.…
पोंड़ी (एमसीबी)। 06 फरवरी। एमसीबी जिले में पोंड़ी पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मात्र कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से रूपये 18 लाख मूल्य की भारी मात्रा में चांदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व 03 फरवरी मंगलवार को सौरभ सरकार ने थाना पोंड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उनके घर में घुसकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिए हैं। मामले…
नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करने के बाद आउट हुए, वैभव ने 175 रन की पारी खेली, अपनी तूफानी पारी में वैभव ने 15 चौके औऱ 15 छक्के लगाए. अबतक भारत के 5 विकेट गिर गए हैं. इस समय क्रीज पर आरएस अंबरीश और अभिज्ञान कुंडू खेल रहे हैं बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जॉर्ज के शतक से रिकॉर्ड चेज़ कर अंडर-19 विश्व कप के फ़ाइनल में भारत कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर ICC लगाएगा 5…
अंबिकापुर : नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं तिराहों पर स्थापित ट्रैफिक सिग्नलों के आसपास लगाए गए विज्ञापन पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग हटाने हेतु आज विशेष अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि निगम द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2024 को समाचार पत्रों में प्रकाशन के माध्यम से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ट्रैफिक सिग्नलों पर विज्ञापन प्रदर्शन, स्थापना, संचालन एवं संधारण का कार्य एजेंसी को प्रदान किया गया है। शर्तों के अनुसार राघव एडवरटाइजिंग, रायपुर द्वारा प्रति चौक 14,251 रुपए वार्षिक विज्ञापन शुल्क निगम में जमा करते हुए ट्रैफिक सिग्नलों की स्थापना एवं…
