बिहार/ बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में गुरुवार को तीखी बहस हुई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को जमकर घेरा. अपनी शारीरिक पीड़ा के बावजूद, तेजस्वी यादव ने सदन में खड़े होकर (और बाद में अनुमति लेकर बैठकर) एक के बाद एक के बाद एक कई मुद्दों पर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने न केवल विकास के दावों पर सवाल उठाए, बल्कि शायराना अंदाज में सत्ता पक्ष को उनकी ‘हदों’ का अहसास भी कराया. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि अभी आपका समय है, मेरा भी दौर आएगा.
तेजस्वी के इस हमले पर नीतीश ने खुद मोर्चा संभाला और कहा- तुम्हारा बाप मेरे समय का ही है ना, उसका तो शादी भी बाद में हुआ था. तुमको तो मानबे न करते हैं हम, चलो, बैठो. कितना इधर-उधर करता था. तुमको बनाए थे ना. 6 आदमी को खींचने के लिए कहां से पैसा लाया? पैसा कमाता था, इसीलिए हम छोड़ दिए.
हाउसिंग बोर्ड के उपायुक्त और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्यवाही
जॉर्ज के शतक से रिकॉर्ड चेज़ कर अंडर-19 विश्व कप के फ़ाइनल में भारत
सरकार की कार्यशैली पर तीखा प्रहार
तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत अपने 11 साल के विधायी अनुभव और सरकार की ‘लापरवाही’ से की. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव में जनतंत्र को धन तंत्र में बदल दिया गया है और महिलाओं को पैसे देकर वोट खरीदने की कोशिश की गई है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज प्रदेश में ‘न्याय के साथ विकास’ नहीं, बल्कि ‘अन्याय के साथ शासन’ हो रहा है. बढ़ते अपराधों पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि अपराधियों में अब कोई डर नहीं बचा है. उन्होंने सत्ता पक्ष से कहा, “यही असली जंगलराज है, लेकिन आप इसे स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे.”
‘आईना पहले खुद देखो’ – तेजस्वी के तीखे बाण
भाषण के दौरान तेजस्वी यादव काफी आक्रामक नजर आए. उन्होंने सत्ता पक्ष के सदस्यों को संबोधित करते हुए एक शेर पढ़ा- “आईना जब भी उठाया करो, पहले देखा करो, फिर दिखाया करो.” उन्होंने आगे कहा कि सरकार झूठी वाहवाही बटोरने में लगी है, जबकि जमीन पर हकीकत कुछ और ही है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “अभी आपका समय है, हमारा दौर आएगा. सही वक्त पर करा देंगे हदों का एहसास, कुछ तालाब खुद को समंदर समझ बैठे हैं.”


