विशाखापत्तनम/ भारतीय टीम भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है, लेकिन टी20 विश्व कप से पहले उसके पास तैयारियां परखने के लिए दो ही मैच शेष हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात संजू सैमसन की खराब फॉर्म है जो शुरुआती तीन मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं और जल्दी अपना विकेट गंवा रहे हैं। सैमसन को अगर विश्व कप के लिए एकादश में अपना दावा पुख्ता करना है तो उन्हें हर हाल में रन बनाने होंगे। बेहतरीन फॉर्म में है भारत इस सीरीज में…
Author: Prasannjeet Kushwaha
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत हो गई। विमानन महानिदेशालय DGCA ने भी विमान हादसे में अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, अजित पवार के प्लेन क्रैश की असल वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। इसके लिए दिल्ली से AAIB की टीम जांच करने जा रही है। मगर, शुरुआती रिपोर्टों में तकनीकी खामी की बात सामने आई है।यह कहा जा रहा है कि पायलट ने संकरे रनवे पर उतरने…
अम्बिकापुर। धान खरीदी की अंतिम तिथी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे खरीदी केन्द्रों में खराब धान को खपाने के लिए बिचौलिये ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में सामने आया जहां एक किराये के मकान में कालातीत धान के बीजों को बोरों में भरकर खरीदी केन्द्रों में खपाने की तैयारी चल रही थी परन्तु मोहल्लेवासियों की सजगता से मामला उजागर हो गया जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने करीब 300 बोरा कालातीत धान जप्त किया है। 26 जनवरी को रात में वार्ड क्रमांक 2 सुभाषनगर में मुकेश गुहा के किराये के मकान में…
अम्बिकापुर। 27 जनवरी। सप्ताह में पांच दिन काम की मांग को लेकर आज देशभर के सरकारी बैंकों में हड़ताल रही। इसी के कारण आज जिले के भी सभी सरकारी बैंक बंद रहे जिससे लोगों के बैंकिंग संबंधी काम लगातार चौथे दिन भी नहीं हो पाए। विदित हो कि सरकारी बैंेक कर्मचारी यूनियनों के द्वारा सप्ताह में शनिवार को काम बंद करने की मांग लम्बे समय से की जा रही थी पूर्व में बैंक कर्मचारियों की मांग पर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंको में अवकाश प्रारंभ किया गया था परन्तु बैंक कर्मचारी यूनियन आरबीआई, एलआईसी, जीआईसी, शेयर मार्केट…
सूरजपुर। 27 जनवरी। जिला मुख्यालय में स्थित जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की भर्राशाही किसी से छुपी नहीं है मगर अब यह भर्राशाही 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पर भी देखने को मिल रही है जहां अधिकारी ने अपने कार्यालय में झंडा फहराना भी उचित नहीं समझा। कार्यालय में तैनात एकमात्र बाबू भी इस अवसर पर नदारत रहा जिसके बाद अम्बिकापुर से पहुंचे एक प्राईवेट कंपनी के कर्मचारी ने आरटीओ कार्यालय में झंडा फहराया। इस दौरान नगर सैनिकों सहित आरटीओ एजेंट उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय पर्व पर देशभर के शासकीय कार्यालयों में झंडा फहराया जाता है। सभी शासकीय कार्यालयों…
मुंगेली। 19 जनवरी। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी टीआई नंदलाल पैकरा की राजस्थान के भरतपुर जिले में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना से न सिर्फ मुंगेली बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीआई पैकरा निजी यात्रा पर राजस्थान और दिल्ली गए हुए थे। भरतपुर में सड़क किनारे एक ढाबे पर भोजन पैक कराते समय उनके हाथ में रखी रोटी पर आवारा कुत्तों ने झपट्टा मार दिया। अचानक हुई इस घटना से घबराकर वे सड़क की ओर हटे, तभी तेज…
अम्बिकापुर। 19 जनवरी। रिहन्द टाइम्स छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 01 फरवरी 2026 को शिक्षक पात्रता 2026 परीक्षा आयोजित की गई है। जिसके लिए प्रथम पाली में 366 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जहां प्रातः 9ः30 बजे से 12ः15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 656 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसके लिए दोपहर 3ः00 बजे से 5ः45 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। प्रथम पाली में 1 लाख 18 हजार 642 अभ्यर्थी तथा द्वितीय पाली में 2 लाख 4 हजार 541 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 20 जिलों (अंबिकापुर, बैकुण्ठपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा,…
