Author: Lav Kushwaha
नवा रायपुर, 13 जून 2026। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर लोक शिक्षण संचालनालय ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी स्कूल अपने निर्धारित समय यानी 16 जून 2026 से ही खुलेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संचालक द्वारा 12 जून 2026 को जारी पत्र क्रमांक/विद्या/50/शाला संचालन/2026-27/271-272 के तहत लिया गया निर्णय पूर्णतः सत्य है। इसके मुताबिक, राज्य की समस्त शासकीय (सरकारी) एवं अशासकीय (निजी) शालाओं का विधिवत संचालन 16 जून 2026,…
