अम्बिकापुर। 09 अक्टूबर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के कुलपति प्रो. राजेन्द्र लाकपाले ने छात्रहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन के दौरान असाइनमेंट शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एवं प्रश्नपत्रों की संख्या के अनुसार लगभग 400 से 500 रुपये तक की आर्थिक राहत मिलेगी।
विदित हो कि विभिन्न विद्यार्थियों एवं छात्र संगठनों द्वारा असाइनमेंट शुल्क में राहत प्रदान करने की मांग की गई थी। इस पर सकारात्मक विचार करते हुए प्रति प्रश्नपत्र 100 रुपये की दर से निर्धारित असाइनमेंट शुल्क की राशि ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पोर्टल के माध्यम से नहीं लेने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षा आवेदन के समय विद्यार्थियों पर आर्थिक भार कम होगा।
पुलिस ने 800 मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलवाया, मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वालों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी
आरोपियों को पकडने गई पुलिस टीम पर हमला, जान बचाकर भागे थानेदार, आरक्षक को पंचायत भवन में बंधक बनाकर पीटा
विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 की दिसम्बर 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। विद्यार्थी 01 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sggcg.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि परीक्षा शुल्क एवं प्रायोगिक परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय की 29 मई 2026 तथा संशोधित अधिसूचना 29 जुलाई 2026 के प्रावधानों के अनुसार देय होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पूर्ण करने तथा पोर्टल पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

