Author: Lav Kushwaha

अंबिकापुर। 13 मई। बीती रात शादी समारोह से अकेले लौट रहे ऑटो चालक से कल्याणपुर जंगल में नकाबपोश युवकों द्वारा बंदूक की नोक पर मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है आरोपियों द्वारा ऑटो सवार धर्मपुर निवासी एक जायसवाल परिवार को भी लूटने का प्रयास किया गया परंतु ऑल्टो सवार वाहन को तेजी से भागकर वहां से निकलने में सफल रहे। आज सुबह मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने कल्याणपुर पहुंचकर जांच की इस मामले में ऑटो चालक की शिकायत पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Read More

कोलकाता। ईडी ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया है। एजेंसी को आशंका है कि वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकते हैं। यह कार्रवाई अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में की गई है। ईडी के अधिकारियों के अनुसार, बिस्वजीत पोद्दार द्वारा संचालित कथित आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत शांतनु बिस्वास को कई बार पूछताछ के लिए तलब किया गया था। हालांकि, वह अब तक एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दक्षिण कोलकाता के बालीगंज…

Read More

सूरजपुर। 04 मई। एसईसीएल(SECL) के सेवानिवृत्त कर्मचारी की पत्नी का अपहरण(kidnapping) कर 22 लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है मामले का मुख्य आरोपी घर का पुराना वाहन चालक है जिसे एसईसीएल कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर बड़ी रकम मिलने की जानकारी थी। पुलिस द्वारा आरोपियों की खोजबीन शुरू करने पर आरोपियों ने डरकर महिला को सूरजपुर बाईपास मार्ग पर छोड़ दिया था और फरार हो गए थे। इस मामले में एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को सूरजपुर थाना क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त…

Read More