Author: Lav Kushwaha

अम्बिकापुर। 13 अगस्त। मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी विभाग द्वारा आज संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के पटपरिया क्षेत्र स्थित एक मकान में छापा मारा गया जहां से भारी मात्रा में महुआ लहान व अवैध शराब जप्त की गई। इसके साथ ही आबकारी की टीम ने वहां 8 जलती भठ्ठियों में काफी मात्रा में चढ़ा हुआ कच्चा शराब भी जप्त नष्ट किया है। जानकारी के अनुसार संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली की शहर के पटपरिया क्षेत्र में रहने वाले अर्जुन नामक लड़के द्वारा महुआ शराब बनाने के लिए बकायदा फैक्ट्री बना दी गई है और वहां भारी…

Read More

अम्बिकापुर। 06 अगस्त। 64 वर्ष पूर्व मृत हो चुके एक व्यक्ति की जमीन को उसके परिजनों की जानकारी के बिना फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज व एक ग्रामीण को मृतक के रूप में प्रस्तुत कर रजिस्ट्री कराये जाने के मामले में पुलिस ने भाजपा पार्षद की शिकायत पर मां-बेटी सहित पांच लोगों पर अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नवागढ़ के रहने वाले नोहरसाय आ0 भोला के नाम पर शहर के मायापुर घुटरापारा क्षेत्र में भूमि थी नोहरसाय की मृत्यु वर्ष 1962 में ही हो गई थी उक्त खाली पड़ी जमीन पर जब दलालों की नजर पड़ी और…

Read More

सूरजपुर (प्रतापपुर)। 05 अगस्त। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम धोंधा में लोक निर्माण विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से निर्मित रपटा पहली ही बारिश में बह जाने के बाद भी अब तक न तो जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई हुई है और न ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच पूरी हो सकी है। रपटा बहने से दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित है और बरसात के बीच ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी-नालों को पार करना पड़ रहा है। इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम धोंधा में…

Read More

कोरबा 05 अगस्त (आरएनएस)। फिल्म देखने के लिए जाने की बात को लेकर तत्कालीन सचिव पत्नी की हत्या उसके तत्कालीन सचिव पति के द्वारा कर दी गई। तकिया से दम घोंटकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए इसे घटना का रूप देने कमरे में आग लगा दी गई। विचाराधीन इस प्रकरण में एक साल बाद फैसला आया है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे ने दोषसिद्ध पाते हुए आरोपी पति अभिनेक लदेर को आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया है। मामले में शासन की तरफ से अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक एवं लोक अभियोजक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने…

Read More