Author: Lav Kushwaha
अम्बिकापुर। 19 अगस्त। लगातार हो रही बारिश के बीच आज सुबह अम्बिकापुर शहर के पवित्र दार्शनिक स्थल महामाया मंदिर में स्थित करीब 100 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रतिदिन के भांति आज भी मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालु आए हुए थे लगातार हो रही बारिश के बीच लोग बरदग पेड़ के नीचे भी खड़े थे इसी दौरान पेड़ से पहले एक सूखा डंगाल गिर गया जिसपर लोग डर के मारे पेड़ के नीचे से हट गए इसके बाद देखते ही देखते पेड़ भी धीरे-धीरे नीचे गिर गया। लोगों के पहले ही…
बलरामपुर। 17 अगस्त। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर शहर के बीच स्थित अरविंद ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने लाखों रुपये के चांदी के जेवरात को चोरी कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले दुकान के शटर का ताला तोड़ा और इसके बाद दुकान के अंदर रखे चांदी के आभूषणों को चुराया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकान में लगे सीसीटीव कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि पुलिस को…
अंबिकापुर। 14 अगस्त। अंबिकापुर स्थित बंधन बैंक शाखा के एक खाते से धोखाधड़ी कर 65 लाख रुपये की बड़ी राशि निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर के एक अस्पताल के प्रबंधक ने नगर के ही तीन अस्पतालों के प्रबंधकों के विरूद्ध थाने में लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता डीएचटी केयर अस्पताल चोपड़ापारा के प्रबंधक स्तानिसलास टोप्पो ने कोतवाली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत करते हुए बताया है कि उनका शहर के बंधन बैंक के शाखा में खाता है खाते से उनकी बिना जानकारी, सहमति और अनुमति के लगभग…
