अम्बिकापुर। 1७ नवम्बर।
रिहन्द टाइम्स।
केन्द्र सरकार द्वारा अम्बिकापुर-पत्थलगांव-सरडेगा नई रेल लाईन (Ambikapur-Pathalgaon-Sardega new rail line) को विशेष परियोजना घोषित करते हुए इसका राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है इस प्रकाशन के बाद अब इन नई रेल लाईन को धरातल पर उतारने के लिए आगे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। यदि सबकुछ सही रहा तो आगामी तीन-चार सालों में यह परियोजना पूरी हो सकती है जिससे सरगुजा से में रेल लाईन विस्तार को गति मिलेगी।
विदित हो कि अम्बिकापुर से लम्बे समय से रेल लाईन के विस्तार की मांग की जा रही है जिसके तहत अम्बिकापुर से रेणुकूट व अम्बिकापुर से बरवाडीह रेल लाईन के विस्तार की मांग सबसे अधिक है इसके अलावा अम्बिकापुर स्टेशन से कोरबा को भी जोडऩे की मांग उठती रहती है परन्तु सरकार द्वारा किसी भी परियोजना की आवश्यकता और उसकी उपयोगिता को ध्यान में रखकर ही नई रेल लाईन की मंजूरी दी जाती है।
किसान ने बोया धान, सर्वेयर ने लिख दिया धनिया, त्रुटि सुधरवाने के लिए भटक रहा किसान
रायपुर के बाजारों में पहुंची पाकिस्तानी गोरी और चांदनी, 1.25 लाख का स्टॉक जब्त
करीब तीन माह पूर्व ही केन्द्र सरकार द्वारा अम्बिकापुर-बरवाडीह रेलवे लाईन को विशेष परियोजना घोषित करते हुए अधिसूचित कर दिया था इसके बाद अब पुन: अम्बिकापुर से पत्थलगांव होते हुए उड़ीसा के सरदेगा तक 218 किलोमीटर लम्बी लाईन को भी केन्द्र सरकार ने विशेष रेल परियोजना घोषित करते हुए इसका राजपत्र में प्रकाशन करा दिया है।
इस प्रकाशन के बाद अब इस रेल लाईन के लिए रेलवे को सर्वे तथा भूमि अधिग्रहण करने का अधिकार मिल जाएगा कि इस रेल लाईन के लिए अब किन-किन गांवों से कितनी-कितनी भूमि का अधिग्रहण होगा। विशेष रेल परियोजना का अर्थ है कि इस अधिसूचना के बाद संबंधित नई रेल लाइन को एक राष्ट्रीय महत्व की और सार्वजनिक उद्देश्य वाली परियोजना मान लिया जाता है। विशेष परियोजना घोषित होने से परियोजना को प्रशासनिक मंजूरियां, वन एवं पर्यावरण संबंधी प्रक्रियाएं और फंड आवंटन में प्राथमिकता मिलती है ताकि देरी और लागत बढऩे से बचा जा सके।

