बलरामपुर। १९ नवम्बर। रिहन्द टाइम्स। बलरामपुर थाना क्षेत्र में स्वमान फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व कर्मचारियों के द्वारा ग्राहकों का 23 लाख रुपये से अधिक गबन करने का मामला सामने आया है। वर्तमान शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार कंवर की लिखित शिकायत पर पुलिस ने पूर्व शाखा प्रबंधक और पूर्व क्षेत्र सहायक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
बलरामपुर में मुख्य मार्ग पर एसबीआई बैंक के पास संचालित फाइनेंशियल कंपनी के वर्तमान शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया है कि, कंपनी आरबीआई एवं सहकारिता मंत्रालय से निबंधित है और ग्रामीण व अद्र्धशहरी क्षेत्र की महिलाओं को समूह ऋण देती है। कंपनी की शाखा में सुनील बेहरा पिता चंद्रशेखर बेहरा 33 वर्ष निवासी बाजारपारा कुडेकेला धजिया बथान, जिला जशपुर शाखा प्रबंधक और डब्लू कुमार कसेर पिता कोदू मलार 26 वर्ष निवासी, ग्राम पचावल थाना बलरामपुर क्षेत्र सहायक के रूप में नियुक्त थे, इनके द्वारा अपने कार्यकाल में बैंक के 62 ग्राहकों का 23 लाख 25 हजार 596 रुपये गबन किया गया है।
बच्ची को कार में छोड़कर होटल में खाना खाते रह गए दंपति, कार चोरी कर 230 किमी दूर भाग गया चोर
सांसद चंद्रशेखर को बड़ा झटका, कोर्ट से घर की कुर्की का आदेश जारी
आरोप है कि सुनील बेहरा ने 02 जून 2025 से 12 अगस्त 2026 तक 33 ऋण ग्राहकों से ऋण बंद करने के नाम पर एकमुश्त 12 लाख 71 हजार 587 रुपये लिए। वहीं डब्लू कुमार कसेर ने 06 अक्टूबर 2025 से 12 जून 2026 तक 29 ग्राहकों से 10 लाख 54 हजार 9 रुपये लिए हैं। दोनों ने ग्राहकों से मिली राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की, बल्कि स्वयं गबन कर लिया। कंपनी की ओर से वसूली के लिए दबाव बनाया गया तो ग्राहकों ने फाइनेंशियल कंपनी के शाखा में इसकी लिखित शिकायत की, तब मामला सामने आया। इनसे पूछताछ करने पर दोनों ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया था और 15 दिनों में राशि जमा करने की बात कही थी, लेकिन आज तक इनके द्वारा गबन की गई राशि जमा नहीं की गई। इससे ऋण प्राप्त महिलाओं के ऋण खाते ओवरड्यू हो गए और सिबील स्कोर खराब हो गया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 318(4), 316(5), 61(2)(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

