लखनपुर। 08 जुलाई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा रामगढ़ महोत्सव के दौरान उदयपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा के बाद धरातल पर सुगबुगाहट तेज हो गई है। घोषणा के क्रियान्वयन के लिए प्रशासन ने उदयपुर क्षेत्र का सर्वेक्षण कार्य भी शुरू कर दिया है। हालांकि, इस प्रशासनिक प्रक्रिया के शुरू होते ही स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर भी मुखर होने लगे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के गठन के लिए तैयार किए जा रहे प्रस्ताव में ग्राम उदयपुर के साथ-साथ ग्राम सोनतराई के डूमरडीह क्षेत्र को भी शामिल करने की योजना है। इस बात की भनक लगते ही डूमरडीह के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं और उन्होंने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध शुरू कर दिया है।
अपनी मांगों और विरोध को लेकर डूमरडीह के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उदयपुर तहसील कार्यालय पहुंचा। वहां ग्रामीणों ने प्रशासन को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों का साफ कहना है कि उन्हें इस पूरी प्रक्रिया में अंधेरे में रखा गया है। ग्रामीणों की मांग है कि उनकी बिना लिखित सहमति और ग्राम सभा के प्रस्ताव के, उनके क्षेत्र को किसी भी सूरत में प्रस्तावित नगर पंचायत की सीमा में शामिल न किया जाए। फिलहाल इस विरोध के बाद अब यह देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों को विश्वास में लेकर आगे बढ़ता है या प्रस्ताव में कोई बदलाव किया जाता है।
Trending
- सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की गोल्डन ऑवर जान बचाने वाले नागरिकों को मिली 25-25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि
- युवाओं का अद्भुत संकल्प, 22 दिन में 2200 किमी साइकिल चलाकर पहुंचेंगे तिरुपति बालाजी
- जनपद पंचायत भैयाथान में 6 माह से नहीं हुई सामान्य सभा की बैठक
- डूमरडीह के ग्रामीणों ने उदयपुर नगर पंचायत में शामिल होने का किया विरोध
- बैंड बाजा और बारात के साथ हुई मेंढक-मेंढकी की शादी
- विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच कीचड़ में फंसा बचपन
- पहलगाम हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनी शोपियां में ढेर
- महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट से ओमान पहुंचने का आरोप

