मिर्जापुर/ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज में स्थित घाटी पर अक्सर हादसे होते है. राष्ट्रीय राजमार्ग 135 में इस घाटी को खूनी घाटी कहा जाता है. एक-दो दिन में यहां कोई न कोई हादसा होता है. घाटी को बनाते समय एनएचआई के द्वारा सुरक्षित मॉडल नहीं बनाया गया. यही वजह है कि घाटी से उतरते वक्त ट्रकों का ब्रेक फेल होता है और सीधे सामने वाले वाहन को टक्कर मारती है. हाईवे बनने के बाद अबतक यहां करीब 100 लोगों की जान जा चुकी होगी, लेकिन व्यवस्था के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है और सुरक्षा के नाम पर ब्रेकर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा घटना का संज्ञान लिए जाने के बाद डीएम और एसपी ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ ही रात्रि में जायजा लिया. हादसे को रोकने के लिए फुलप्रूफ प्लान पर भी चर्चा हुई है.
बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु सरकार को TMC कार्यकर्ताओं ने पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान
पटाखा और प्लास्टिक के दुकान में लगी भीषण आग, संकरी गली से आग बुझाने में हो रही परेशानी
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, स्पेशल सेल ने शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े दो ISI ऑपरेटिव को किया गिरफ्तार
घटना के बारे में राजेन्द्र ने बताया कि यहां पर दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें छोटे-छोटे बच्चे जल गए हैं. इस घाटी पर अक्सर हादसा होता रहता है. यहां पर न कोई ठोस कदम उठाया गया और न ही प्लान तैयार किया गया. इसी वजह से यहां पर यह हादसा हुआ. हादसे की तस्वीर रूह कंपा देने वाली थी. हम लोगों ने आंखों के सामने जलते हुए लोगों को देखा है. स्थानीय निवासी शनि ने बताया कि घाटी पर एक दो दिन नहीं बीतता है और कोई न कोई हादसा हो ही जाता है. एक-दो लोगों की मौत को अनसुना कर देता है. अब 11 लोगों की मौत हुई तो प्रशासन कह रही है कि प्लान तैयार किया जा रहा है. हादसा रोकने की बात कहीं जा रही है.
एक हॉस्पिटल और फायर ब्रिगेड की जरूरत
देर रात हुए हादसे के बाद डॉक्टरों के द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है. मौके पर परिवार के लोग मौजूद है. हादसे वाली जगह से सारे मलबा को हटाकर आवागमन शुरू कराया गया है. ग्रामीणों ने घाटी पर एक फायर ब्रिगेड और एक हॉस्पिटल की मांग की है. लोगों का कहना है कि यह दो प्रदेश का बॉर्डर है. यहां पर बिल्कुल व्यवस्थाएं नहीं की गई है. इसलिए ये दो चीजें जरूरी है. इनकी व्यवस्था होनी चाहिए. घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. प्रशासन ने सभी को राहत मदद पहुंचाने का ऐलान किया है.

