अंबिकापुर। 23 अप्रैल। आज दोपहर को शहर के राम मंदिर रोड स्थित मुकेश पटाखा और प्लास्टिक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर से ही इसका धुंआ शहर में दिखाई दे रहा था आग के कारण पटाखों में लगातार हो रहे विस्फोट से लोगों में दहशत फैली हुई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा एक दर्जन से अधिक बार यहां पानी लाकर डाला जा चुका है परन्तु प्लास्टिक व पटाखा का दुकान होने के कारण आग तेजी से फैल रही है जिसपर काबू पाने में फायर ब्रिगेड अभी तक नाकाम है।
विदित हो कि शहर के राम मंदिर रोड स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में मुकेश पटाखा व प्लास्टिक दुकान के नाम से दुकान स्थित है। गुरूवार की दोपहर को अचानक दुकान में आग लग गई। तेज धूप व गर्मी के बीच प्लास्टिक व पटाखा दुकान में लगी आग तेजी से फैलने लगी। दुकान के कर्मचारियों के माध्यम से इसकी जानकारी दुकान संचालक को हुई जिसपर संचालक की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए पहुंची परंतु संकरी गली में स्थित दुकान तक पाईप को पहुंचाने में परेशानी आ रही थी जिसके बाद आसपास के बिल्डींगांे से होते हुए पाईप छत से पानी को आग लगे हुए दुकान में डालना प्रारंभ किया गया।
घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई इस आगजनी की सूचना पर प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों के साथ ही कोतवाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। आग लगने के कारण लोगों की भीड़ भी वहां जुट रही थी जिसे हटाने के लिए भी पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही थी।
लगातार हो रहे थे विस्फोट
प्लास्टिक के साथ ही पटाखा का दुकान होने के कारण यहां रखे पटाखों में विस्फोट होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी फायर ब्रिगेड की टीम आग पर जल्द काबू पाने का प्रयास कर रही थी ताकि आसपास के अन्य मकान आग की चपेट में ना आ जाएं। दोपहर तक यहां आग बुझाने का प्रयास जारी था।
Trending
- खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटा, युवक की मौत
- Rihand Times 22-07-2026
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026

