कुमारगंज: पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंद सरकार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। कुमारगंज से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं अचानक हमला कर दिया। टीएमसी कार्यकर्ता पहले उनके साथ बहस करते हुए नजर आए। बाद में उन्होंने अचानक उनपर हमला कर दिया। इस दौरान सरकार के साथ एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थी। उसने सरकार को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन टीएमसी कार्यकर्ता उन्हें दौड़ा-दौड़ा कप पीटते रहे। अपनी जान बचाने के लिए शुभेंदु सरकार भी भागते हुए नजर आए। सरकार को इस हमले में चोटें आई हैं।
पटाखा और प्लास्टिक के दुकान में लगी भीषण आग, संकरी गली से आग बुझाने में हो रही परेशानी
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, स्पेशल सेल ने शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े दो ISI ऑपरेटिव को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात
खुद बताया कैसे हुआ हमला
शुभेंदु सरकार ने बताया कि कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में हमारे पोलिंग एजेंटों को 8-10 जगहों से बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन मैं खुद वहां गया और उन्हें वापस अंदर ले आया।
जब मैं बूथ नंबर 24 पर गया, तो उन्होंने हमारी पूरी टीम पर हमला कर दिया।
उन्होंने डर का माहौल बनाने की कोशिश की।
केंद्रीय बल पोलिंग स्टेशन पर मौजूद थे। लेकिन जब मैं वहां पहुंचा, तो मेरे साथ सिर्फ मेरा बॉडीगार्ड था।
हमारी तरफ से कोई और वहां नहीं था, ममता बनर्जी पहले ही चुनाव हार चुकी हैं और तृणमूल कांग्रेस इस क्षेत्र की चारों सीटें हार रही है।
अत्यधिक हताशा और डर के कारण, उन्होंने हम पर हमला किया।
वीडियो में क्या
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरकार को कई लोगों ने घेर रखा है और उनको मार रहे हैं। सरकार को बचाने के लिए उनके साथ सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी दिख रहा है। वो भीड़ को हटाने की कोशिश करता भी नजर आ रहा है। लेकिन भीड़ उनको जाने नहीं दे रही है। अंत में बड़ी मुश्किल से वह वहां से भागकर निकल पाए।

