रामानुजगंज (बलरामपुर)। 04 अगस्त। वन विभाग, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (ॅब्ब्ठ मध्य क्षेत्र भोपाल), राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर और बलरामपुर वनमंडल की संयुक्त टीम ने वन्यजीव अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हाथी दांत तस्कर गिरोह (interstate ivory smuggling gang ) का पर्दाफाश किया है। इस संयुक्त कार्रवाई में टीम ने तीन आरोपियों को धर दबोचा और उनके पास से 3 नग हाथी दांत (जबड़ा) बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कन्हर नदी के किनारे स्थित आमंत्रण धर्मशाला के कमरा नंबर 205 में एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथी दांत की तस्करी के इरादे से ठहरा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो और वन विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल धर्मशाला के उक्त कमरे में दबिश दी। कमरे की विस्तृत छानबीन करने पर एक बैग में रखे 3 नग हाथी दांत बरामद हुए।
मौके पर मौजूद तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्होंने तस्करी में शामिल होने का अपराध स्वीकार किया। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 42 वर्षीय संतोष कुमार विश्वकर्मा निवासी तुकबेरा, थाना नवाबाजार, जिला पलामू, झारखंड, 49 वर्षीय अजय कुमार गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 11, रामानुजगंज, जिला बलरामपुर 50 वर्षीय और सतेन्द्र कुमार रजक निवासी वार्ड क्रमांक 05, रामानुजगंज, जिला बलरामपुर शामिल हैं। मामले में परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध दर्ज कर लिया गया है।
विदित हो कि भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-प् भाग-1 के तहत अत्यंत संरक्षित प्राणी की श्रेणी में आता है, जिसके तहत आरोपियों पर वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Trending
- Rihand Times 27-11-2026
- जुआड़ियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 99 हजार 600 रुपये जब्त, 7 गिरफ्तार
- संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के विधि विभाग को मिली तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम हेतु बार काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति
- सहायक कुलसचिव के विरूद्ध जांच के आदेश के बाद भी मामला ठंडे बस्ते में
- Rihand Times 25-11-2026
- भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का मास्टरमाइंड व साथी गिरफ्तार
- मेडिकल दुकान संचालक से दो लाख प्रतिबंधित कफ सीरप एवं टैबलेट जब्त
- Rihand Times 23-11-2026

