Surguja Division Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/ Tue, 24 Feb 2026 11:17:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Surguja Division Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/ 32 32 सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/koriya/acb-sub-inspector-and-manager-caught-red-handed-taking-bribe-of-rs-25000/ Tue, 24 Feb 2026 11:17:01 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27831 बैकुंठपुर। 24 फरवरी 2026। कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को एसीबी की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बचरा पोड़ी [...]

The post सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बैकुंठपुर। 24 फरवरी 2026। कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को एसीबी की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बचरा पोड़ी चौकी अंतर्गत रहने वाले निवासी सतेंद्र प्रजापति के घर के सामने पड़ोस में रहने वाले डेढ़ वर्ष के बच्चे की कुछ समय पहले गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में मर्ग कायम हुआ था। आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने सतेंद्र प्रजापति को इसी मामले में फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी दी और बचाने की एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि पीड़ित ग्रामीण ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत आज 25 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को टीम ने बचरापोड़ी पुलिस चौकी में ही रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने चौकी परिसर में आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

The post सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/agriculture-department-takes-major-action/ Thu, 19 Feb 2026 10:20:18 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27782 अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कृषि विभाग की टीम ने अवैध रूप से भंडारित बीजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरिमा मोड़ स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण कर विभिन्न फसलों के बीज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन और उप संचालक कृषि के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के [...]

The post अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कृषि विभाग की टीम ने अवैध रूप से भंडारित बीजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरिमा मोड़ स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण कर विभिन्न फसलों के बीज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन और उप संचालक कृषि के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज परिसर में अलग-अलग कंपनियों के मक्का, धान और सरसों के बीज अवैध रूप से भंडारित पाए गए, जिससे विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीजों को जब्त कर लिया। कृषि विभाग के बीज निरीक्षक सोहन लाल भगत एवं उनकी टीम ने मंगलवार को कोल्ड स्टोरेज में विस्तृत जांच की। जांच के दौरान यह सामने आया कि बड़ी मात्रा में बीज बिना वैध दस्तावेजों और आवश्यक अनुमति के भंडारित किए गए थे।

चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- ‘छोड़ दो एक्सपो’
नाबालिगों की स्टंटबाजी: वाहन मालिक पर 37 हजार का जुर्माना, एमजी हैक्टर जब्त
पहला स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट, AMCA प्रोटोटाइप का रास्ता आसान, DRDO की बड़ी पहल

अधिकारियों ने पाया कि भंडारित बीजों में कुछ बीज एक्सपायरी डेट के थे, जो किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एक्सपायरी बीजों का वितरण होने से फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। Also Read – कॉलेज छात्र गायों की लड़ाई की चपेट में आया, हालत नाजुक भारी भरकम कर्मचारियों से भरा पड़ा बीज विकास निगम राज्य सरकार के लिए सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है. ग़ौरतलब है कि विगत कुछ सालों से बीज विकास निगम जो छत्तीगढ़ के गऱीब और मूल निवासियों के लिए बीज वितरण हेतु गठित किया गया था लेकिन दुर्भाग्य की बात है बीज विकास निगम के पास किसी भी प्रकार का कोई भी किसी संबंधित कार्य नहीं के बराबर अधिकारी कर्मचारी निठल्ले बैठकर सरकारी धन तोड़ रहे हैं। ताज़ातरीन घटना 15 करोड़ रुपया की मक्के के बीजों का वितरण होना था जो बीज विकास निगम नहीं कर पाया और किसानों को DBT किया गया सरकार की मजबूरी थी लेकिन किसानों को दलालों के चंगुल से बचाएगा कौन DBT की रक़म किसान के खाते में डालना फिर उसका भी विड्रोल अधिकारी और दलालों के कारण संभव भी नहीं है। कमीशन के बिना किसान अपनी रक़म जो DBT मैं उसे मिली है निकाल भी नहीं सकता जब बीज विकास निगम प्रदेश में भारी भरकम विभागीय स्टॉफ के साथ कार्य कर रहा है तो फिर किस कारण से अलग अलग जि़लों में जैम पोर्टल के माध्यम से बीज की खऱीदी की गई ये एक सोचनीय बातें जैम पोर्टल में हर जि़ले में अलग अलग रेट में एक ही चीज़ को खऱीदा जाना ये भी जनता के पैसे के साथ खिलवाड़ है। हर जि़ले में जैम पोर्टल में अलग अलग रेट में बीज खऱीदा गया जैम पोर्टल से खऱीदी होने के कारण सरकार को जनता को ठगा जा रहा है. स्पष्ट रूप से हर जि़ले में एक ही चीज़ अलग अलग रेट में सरकार को प्राप्त हो रही है वह भी भारी कमीशन के कारण गुणवत्ता और क्वालिटी बिलकुल बेकार है कृषि मंत्रालय के कृषि विस्तार अधिकारियों से बात करने पर किसी भी प्रकार का जि़ मेदारी वाला जवाब किसानों को भी और जनता को भी और पत्रकारों को भी नहीं मिलता अब सवाल ये उठता है के बीज विकास निगम का अस्तित्व क्यों बनाया हुआ है जब बीज विकास निगम के माध्यम से कुछ कुछ भी कि़स्म के बीजों का वितरण किसानों को नहीं करना या खऱीदी नहीं करना तो बीज विकास निगम का बनाए रखना क्या उचित है.

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/seed-development-corporation-of-agriculture-department-has-become-a-white-elephant-4592462

The post अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कुसमी एसडीएम सहित चार पर हत्या का अपराध दर्ज https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/four-people-including-kusmi-sdm-have-been-booked-for-murder/ Mon, 16 Feb 2026 13:55:43 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=27758 बॉक्साईट के अवैध माईनिंग का आरोप लगाकर एसडीएम व अन्य लोगों ने तीन ग्रामीणों से की थी मारपीट बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम हंसपुर में बॉक्साईट की अवैध माईनिंग का आरोप लगाकर बीती रात एसडीएम करूण डहरिया सहित अन्य लोगों द्वारा तीन ग्रामीणों से जमकर मारपीट की गयी। इस घटना में एक [...]

The post कुसमी एसडीएम सहित चार पर हत्या का अपराध दर्ज appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बॉक्साईट के अवैध माईनिंग का आरोप लगाकर एसडीएम व अन्य लोगों ने तीन ग्रामीणों से की थी मारपीट

बलरामपुर।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम हंसपुर में बॉक्साईट की अवैध माईनिंग का आरोप लगाकर बीती रात एसडीएम करूण डहरिया सहित अन्य लोगों द्वारा तीन ग्रामीणों से जमकर मारपीट की गयी। इस घटना में एक ग्रामीण की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि दो का उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस द्वारा एसडीएम करूण डहरिया समेत चार लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी रविवार की रात एसडीएम करूण डहरिया और अन्य लोग दो वाहन में सवार होकर हंसपुर गांव में पहुंचे। रास्ते में ही उन्हें 50 वर्षीय रामनरेश राम पिता रेघा उरांव, 60 वर्षीय अजीत पिता लालचंद उरांव तथा 20 वर्षीय आकाश पिता रूपसाय अगरिया मिले आरोप है कि अधिकारियों द्वारा रास्ते में ही ग्रामीणों को रोका गया तथा उनसे मारपीट शुरू कर दी गयी। इस मारपीट में तीनों ग्रामीण घायल हो गये जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया वहीं अजीत और आकाश का उपचार जारी है।
इस घटना की जानकारी फैलते ही आज स्थानीय लोगों व कांग्रेस पदाधिकारियों सहित सर्व आदिवासी समाज द्वारा कुसमी-राजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित शिव चौक पर चक्काजाम कर दिया गया। मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी दिलाने के साथ ही आंदोलनकारियों द्वारा दोषी अधिकारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही थी। देर शाम तक चले चक्काजाम के बाद अंततः कोरंधा पुलिस द्वारा एसडीएम करूण डहरिया सहित विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव, सुदीप यादव पर बीएनएस की धारा 103(1), 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

The post कुसमी एसडीएम सहित चार पर हत्या का अपराध दर्ज appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/mainpat-mahotsav-2026-concludes/ Mon, 16 Feb 2026 10:00:22 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27755 अंबिकापुर : जिले में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन रविवार को उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर की लाइव प्रस्तुति ने समापन समारोह को यादगार बना दिया। कनिका कपूर [...]

The post बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर : जिले में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन रविवार को उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर की लाइव प्रस्तुति ने समापन समारोह को यादगार बना दिया।
कनिका कपूर ने अपने लोकप्रिय गीत “चिट्टियां कलाइयां”, “बेबी डॉल”, “यार ना मिले” सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शक झूम उठे। महोत्सव स्थल तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम में रायगढ़ के कलाकार राकेश शर्मा ने भक्ति, सूफी एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भिवाड़ी अग्निकांड: फैक्ट्री बनी आग का गोला, 8 श्रमिकों की दर्दनाक मौत
पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 राउंड में पहुंचा भारत

कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी रंगारंग संध्या
महोत्सव की अंतिम शाम गीत-संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सराबोर रही। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रस्तुत शिव भजन एवं शिव ताण्डव नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया।
स्थानीय कलाकारों में राहुल मण्डल, मानवी भगत, जय किशन विश्वास, शिवम सिन्हा सहित अन्य प्रतिभाओं ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना प्राप्त की। अन्य जिलों से आए कलाकारों में कोरिया जिले के सचिन्द्र कुमार एवं मनेन्द्रगढ़ की जसमीत कौर ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। बिलासपुर की नृत्यांगना ज्योति श्री वैष्णव ने कत्थक नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर शास्त्रीय नृत्य की गरिमा को मंच पर साकार किया।आनंद कुमार गुप्ता मदारी आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भजन, संगीत एवं लोकनृत्य ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विविध सांस्कृतिक विधाओं का समावेश महोत्सव को बहुरंगी और बहुआयामी स्वरूप प्रदान करता रहा।

The post बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/5-85-000-bricks-and-one-tractor-along/ Thu, 12 Feb 2026 09:47:54 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27718 बलरामपुर/ जिले में अवैध संचालित ईंट भट्ठों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में विकासखण्ड राजपुर, शंकरगढ़ एवं कुसमी में लगभग 5 लाख 85 हजार अवैध ईंट व 3 ट्रैक्टर, अवैध कोयला जब्त कर कार्यवाही की गई। दामाद संग भागने वाली सास अब [...]

The post 5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर/ जिले में अवैध संचालित ईंट भट्ठों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में विकासखण्ड राजपुर, शंकरगढ़ एवं कुसमी में लगभग 5 लाख 85 हजार अवैध ईंट व 3 ट्रैक्टर, अवैध कोयला जब्त कर कार्यवाही की गई।

दामाद संग भागने वाली सास अब 10 महीने बाद जीजा के साथ भागी
रिटायर्ड नेवी कैप्टन और डेंटिस्ट पत्नी की बेटे ने की हत्या
30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजपुर श्री देवेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में नायब तहसीलदार बरियों एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भदार में संचालित एक अवैध ईंट भट्ठे पर कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित ईंट भट्ठा अनुमति एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण किए बिना संचालित किया जा रहा था। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए भट्ठा संचालक नीरज यादव के लगभग 70 हजार तैयार ईंटों को जब्त कर लिया। इसी प्रकार ग्राम भदार में ही अमितेष गुप्ता के पास से 1 लाख 20 हजार ईंट, तथा ग्राम पेंडारी में अमित गुप्ता के पास 2 लाख ईंट, अवैध रूप से भण्डारित कोयला व 1 ट्रैक्टर जब्त करने की कार्यवाही की गई।
अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री करूण डहरिया के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित ईंच भट्ठे पर भी कार्यवाही की गई। ग्राम पंचायत मदगुरी के ग्राम कर्राडांड में बनवारी गिरी द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठी स्थापित कर लगभग 1 लाख 20 हजार ईंट निर्मित किया गया था। जांच में ईंट भट्ठी संचालन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए निर्मित 1 लाख 20 हजार ईंट को जब्त किया गया।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ श्री विवेक अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में अवैध ईंट भट्ठे पर कार्यवाही की गई। ग्राम महुआडीह में राजदेव के द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठे का संचालन किया जा रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए लगभग 75 हजार ईंट को जब्त किया गया।

The post 5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/former-ceo-arrested-in-rs-30-lakh-embezzlement-case/ Tue, 10 Feb 2026 12:39:18 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=27640 बलरामपुर। (वाड्रफनगर)। 10 फरवरी। जनपद पंचायत वाड्रफनगर में शासकीय राशि के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रवण मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर करीब 30 लाख रुपये की शासकीय राशि की हेराफेरी का आरोप है। यह भी पढ़ें…. मेडिकल [...]

The post 30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर। (वाड्रफनगर)। 10 फरवरी। जनपद पंचायत वाड्रफनगर में शासकीय राशि के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रवण मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर करीब 30 लाख रुपये की शासकीय राशि की हेराफेरी का आरोप है।

यह भी पढ़ें….
मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर में चाकू से कटी मुख्य धमनी, सबक्लेवियन आर्टरी को जोड़कर बचाया युवक का हाथ
राम मंदिर पर अटैक के साजिशकर्ता की जेल में हत्या
मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने दूध में मिलाकर खाया जहर, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण मरकाम वर्ष 2013-14 में जनपद पंचायत वाड्रफनगर में सीईओ के पद पर पदस्थ थे। उस दौरान कुटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय राशि का गबन किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे वाड्रफनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में पूर्व में चार अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

The post 30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
18 लाख की चांदी समेत चोरी का माल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/stolen-goods-including-silver-worth-rs-18-lakh-recovered/ Fri, 06 Feb 2026 14:02:31 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=27581 पोंड़ी (एमसीबी)। 06 फरवरी। एमसीबी जिले में पोंड़ी पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मात्र कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से रूपये 18 लाख मूल्य की भारी मात्रा में चांदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। [...]

The post 18 लाख की चांदी समेत चोरी का माल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
पोंड़ी (एमसीबी)। 06 फरवरी।
एमसीबी जिले में पोंड़ी पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मात्र कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से रूपये 18 लाख मूल्य की भारी मात्रा में चांदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व 03 फरवरी मंगलवार को सौरभ सरकार ने थाना पोंड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उनके घर में घुसकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (प्च्ै) के मार्गदर्शन और उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

ट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केराडोल बस्ती में दबिश दी। वहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे राजिम बंसल (18 वर्ष) और दो अन्य नाबालिगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने केराडोल साजापहाड़ के पास एक पुरानी साड़ी में लिपटी पोटली मिली जिसमें 6 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किये हैं जिनका बाजार मूल्य लगभग 18 लाख रूपये है। इसके साथ ही 2 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, 3 पीतल की थालियाँ और सोने-चांदी के मिश्रित सिक्के कीमत लगभग 5 लाख रूपये के जप्त किये हैं।
इस कार्य के लिए एसपी रत्ना सिंह ने थाना प्रभारी विवेक पाटले, एएसआई कमलेश पाण्डेय, पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक और आरक्षक प्रदीप पाण्डेय की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। पुलिस अब इस मामले में चांदी के जेवरों के अन्य स्रोतों और संदिग्धों की विस्तृत जांच कर रही है।

The post 18 लाख की चांदी समेत चोरी का माल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
ट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान https://www.rihandtimes.in/national/special-drive-launched-to-remove-banners/ Fri, 06 Feb 2026 10:53:24 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27571 अंबिकापुर : नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं तिराहों पर स्थापित ट्रैफिक सिग्नलों के आसपास लगाए गए विज्ञापन पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग हटाने हेतु आज विशेष अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि निगम द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2024 को समाचार पत्रों में प्रकाशन के माध्यम से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित कर [...]

The post ट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर : नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं तिराहों पर स्थापित ट्रैफिक सिग्नलों के आसपास लगाए गए विज्ञापन पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग हटाने हेतु आज विशेष अभियान चलाया गया।
ज्ञात हो कि निगम द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2024 को समाचार पत्रों में प्रकाशन के माध्यम से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ट्रैफिक सिग्नलों पर विज्ञापन प्रदर्शन, स्थापना, संचालन एवं संधारण का कार्य एजेंसी को प्रदान किया गया है। शर्तों के अनुसार राघव एडवरटाइजिंग, रायपुर द्वारा प्रति चौक 14,251 रुपए वार्षिक विज्ञापन शुल्क निगम में जमा करते हुए ट्रैफिक सिग्नलों की स्थापना एवं संधारण का कार्य किया जा रहा है।

अवैध कोयला खदान में धमाके से 18 मज़दूरों की मौत, कइयों के फंसे होने की आशंका
अभी आपका समय है’, तेजस्वी के बयान पर नीतीश बोले- तुम्हारा बाप मेरे ही समय में था

नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप ने बताया कि शहर विभिन्न ट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर लगाए गए विज्ञापनों को समय-समय पर हटाने की कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में आज पुनः विशेष अभियान चलाकर चौक-चौराहों से सभी बैनर,पोस्टर होर्डिंग सामग्री हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
निगम प्रशासन ने नागरिकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं विज्ञापन एजेंसियों से अपील की है कि बिना अनुमति किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर, बैनर या होर्डिंग न लगाएं। उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

The post ट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
हाउसिंग बोर्ड के उपायुक्त और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्यवाही https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/housing-board-deputy-commissioner-and-assistant-arrested-red-handed-while-accepting-bribe/ Thu, 05 Feb 2026 14:37:39 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=27556 अम्बिकापुर, 05 फरवरी। भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल (हाउसिंग बोर्ड) के उपायुक्त और एक वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । आरोपियों ने निर्माण कार्यों के भुगतान और भौतिक सत्यापन की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत [...]

The post हाउसिंग बोर्ड के उपायुक्त और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्यवाही appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अम्बिकापुर, 05 फरवरी। भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल (हाउसिंग बोर्ड) के उपायुक्त और एक वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । आरोपियों ने निर्माण कार्यों के भुगतान और भौतिक सत्यापन की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग की थी ।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी रवि कुमार, जो कि पेशे से ठेकेदार हैं, ने वर्ष 2023 में दो प्रमुख निर्माण कार्य किए थे जिनमें नवीन तहसील भवन, दौरा कुचली (बलरामपुर) में लागत 65 लाख रुपये कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लुण्ड्रा में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, लागत 43.51 लाख रुपये से किया गया था।
कार्य पूर्ण होने के बाद भी विभाग में लगभग 35.50 लाख रुपये का भुगतान लंबित था । इस भुगतान के लिए भवनों का भौतिक सत्यापन और समयावृद्धि की अनुशंसा अनिवार्य थी ।
शिकायत के अनुसार, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, वृत्त अम्बिकापुर के उपायुक्त (अधीक्षण अभियंता) पूनम चन्द अग्रवाल ने इन कार्यों की फाइल क्लियर करने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी । सत्यापन के दौरान मामला 60,000 रुपये (30-30 हजार रुपये प्रति कार्य) पर तय हुआ और ठेकेदार ने मामले की शिकायत एससीबी से कर दी।
एसीबी द्वारा शिकायत का सत्यापन करने के बाद आरोपियों के गिरफ्तारी की तैयारी की। आज जब प्रार्थी 60,000 रुपये लेकर उपायुक्त के पास पहुँचा, तो उन्होंने पैसे पास ही स्थित कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ सहायक ग्रेड-02 अनिल सिन्हा को देने को कहा ।
अनिल सिन्हा ने प्रार्थी से कहा कि साहब ने 60,000 नहीं बल्कि 70,000 रुपये मांगे हैं । काफी मिन्नत के बाद सौदा 65,000 रुपये पर तय हुआ । प्रार्थी ने जब यह जानकारी ट्रैप टीम को दी, तो अतिरिक्त 5000 रुपये और मिलाकर कुल 65,000 रुपये रिश्वत के रूप में दिए गए।
अनिल सिन्हा ने इसमें से 5,000 रुपये अपने हिस्से के तौर पर दराज में रख लिए और शेष 60,000 रुपये प्रार्थी के साथ जाकर उपायुक्त पूनम चन्द अग्रवाल को सौंप दिए। उपायुक्त ने पैसों को अपने टेबल पर मोबाइल स्टैंड के नीचे दबाकर रख दिया ।
इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने दबिश दी और उपायुक्त पूनम चन्द अग्रवाल के पास से 60,000 रुपये तथा अनिल सिन्हा के पास से 5,000 रुपये बरामद किए । दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 और 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

The post हाउसिंग बोर्ड के उपायुक्त और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्यवाही appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
चिरमिरी क्षेत्र में 19 अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/manendragarh/administration-cracks-down-on-19-illegal-brick/ Mon, 02 Feb 2026 10:36:45 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27525 एमसीबी/ 02 फरवरी 2026 जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर 29 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा व्यापक संयुक्त कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई [...]

The post चिरमिरी क्षेत्र में 19 अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
एमसीबी/ 02 फरवरी 2026
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर 29 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा व्यापक संयुक्त कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग, खनिज विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विभाग की टीम शामिल रही। संयुक्त दल द्वारा चिरमिरी क्षेत्र के इंदनागर, टिकरापारा एवं भण्डार देई क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्टों का निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान कुल 19 ईंट भट्टे अवैध रूप से संचालित पाए गए, जिन पर तत्काल कार्रवाई की गई। संबंधित ईंट भट्टा संचालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के अंतर्गत विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन, अवैध ईंट भट्ठों का संचालन एवं नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, राजस्व हितों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार की सघन एवं सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाए जाने की चेतावनी दी है।

The post चिरमिरी क्षेत्र में 19 अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>