बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहल देने वाला मामला सामने आया है। यहां अमेरिका से लौटे 33 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने माता-पिता की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है बेटे ने अपने स्टार्टअप के लिए पैसे जुटाने के लिए माता-पिता से मदद मांगी थी। इस दौरान उनके बीच बहस हो गई, जिसके बाद उसने उनकी हत्या कर दी। मृतकों की पहचान रिटायर्ड नेवी कैप्टन नवीन चंद्र भट (60) और उनकी पत्नी डेंटिस्ट श्यामला भट (55) के रूप में हुई है।
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, अभिषेक शर्मा को अचानक अस्पताल में कराया गया भर्ती
30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार
30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार
पड़ोसी ने पुलिस को दी शिकायत
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रोहन चंद्र भट ने सुबह करीब 8 बजे बहस के बाद अपने माता-पिता को बार-बार चाकू मारा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल दंपति को इलाज के मणिपाल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक पड़ोसी ने HAL पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
तीन साल पहले अमेरिका से लौटा था रोहन
एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रोहन अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था और करीब तीन साल पहले बेंगलुरु लौटा था। अधिकारी ने कहा कि वह इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट्स कर रहा था और उन्हें बढ़ाना चाहता था। वह अपने माता-पिता पर अपने वेंचर्स के लिए पैसे देने का दबाव बनाता रहता था। रोहन को कस्टडी में लेकर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

