भिवाड़ी: औद्योगिक नगरी भिवाड़ी के खुशखेड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ। यहां एक बंद पड़ी फैक्ट्री के भीतर अवैध रूप से चल रहे ‘पटाखा निर्माण’ के दौरान हुए जोरदार धमाकों और भीषण आग ने 8 मजदूरों की जान ले ली। आग इतनी भयावह थी कि फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। फिलहाल दो अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 राउंड में पहुंचा भारत
रूस से 288 S-400 मिसाइल खरीद को भारत की हरी झंडी
सरकार ने 25 लाख टन गेहूं और पांच लाख टन चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
धमाकों से गूंजा औद्योगिक क्षेत्र
घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब प्लॉट नंबर G-1, 118 स्थित एक फैक्ट्री से अचानक धुएं का गुबार उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते फैक्ट्री के भीतर एक के बाद एक 3 से 4 जोरदार धमाके हुए। धमाके इतने शक्तिशाली थे कि उनकी आवाज दूर-दराज के इलाकों तक सुनी गई। फैक्ट्री में भारी मात्रा में बारूद और गत्ते का स्टॉक जमा था, जिसने आग की लपटों को और ज्यादा भड़का दिया।
गुपचुप तरीके से अवैध पटाखे बनाने का काम
शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस फैक्ट्री को मालिक की ओर से किराए पर दिया गया था। कागजों में बंद दिखाई गई इस यूनिट के भीतर किरायेदार द्वारा गुपचुप तरीके से अवैध पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारी भी जान बचाकर बाहर की ओर भागे। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की बिजली काट दी गई और पड़ोसी फैक्ट्रियों को खाली करा लिया गया।

