अयोध्या. हरियाणा की फरीदाबाद जेल में बंद अयोध्या राम मंदिर पर हमले की कथित साजिश रचने वाले अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई. 19 वर्षीय अब्दुल रहमान पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था. मार्च 2025 में हरियाणा एसटीएफ और गुजरात ATS ने उसे पकड़ा था. फरीदाबाद जिला जेल में रविवार रात 8 बजे अब्दुल रहमान पर हमला हुआ. कहा जा रहा है कि साथी कैदी अरुण चौधरी ने नुकीली चीज या पत्थर से उसके सिर पर गंभीर प्रहार किया. हमले के बाद अब्दुल रहमान को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस केस में नया मोड़ आ गया है. रोहित गोदारा गैंग की तरफ से फरीदाबाद के जेल में हुई अब्दुल रहमान की हत्या पर एक पोस्ट सामने आया है.
मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने दूध में मिलाकर खाया जहर, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत
भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत, घटना देख कांप गई रूह
बांग्लादेश के सीने तक धड़धड़ाते हुए पहुंचेगी भारत की अंडरग्राउंड रेल, धरे रह जाएंगे चीनी ड्रोन?
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रोहित गोदारा गैंग के सदस्य महेंद्र डेलाना ने हत्या के आरोपी अरुण चौधरी को सपोर्ट किया है. डेलाना ने लिखा कि जो देश के खिलाफ जाएगा, उसका यही अंजाम होगा. गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ ने अब्दुल रहमान के पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे. अब्दुल रहमान के आईएसआई से कथित संबंध बताए जा रहे थे. अब्दुल रहमान अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. दो दिन पहले ही परिजन उससे मुलाकात कर अयोध्या लौटे थे. जांच एजेंसियों ने अब्दुल रहमान को राम मंदिर परिसर पर ग्रेनेड हमले की साजिश रचने का आरोपी बताया था.


