Author: Prasannjeet Kushwaha

गोरखपुर। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और खोराबार पुलिस ने सोमवार देर रात रामनगर कड़जहां फोरलेन पर हुई मुठभेड़ में आजमगढ़ के रहने वाले एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके दाएं पैर और बायीं आंख के पास गोली लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में एसटीएफ के मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। मौके से पुलिस ने .32 बोर की…

Read More

नई दिल्ली: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में क्रूज मिसाइलों से संयुक्त अरब अमीरात के दो टैकरों को निशाना बनाया। इसमें एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई। इस हमले में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक घायल हैं। इस घटना को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है। MEA ने होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर अटैक को लेकर टिप्पणी की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय दो जहाजों, MT अल बाहिया और MT मोम्बासा पर हुए हमलों को लेकर भारत को गहरी चिंता है। निर्माण एजेंसी व ठेकेदारों की मनमानी के आगे पंगु…

Read More

दो-दो जांच में खुलीं गंभीर संरचनात्मक खामियां फिर भी नहीं रुका करोड़ों का निर्माण प्रतापपुर। 14 जुलाई। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर के सरनापारा में निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (इएमआरएस) भवन निर्माण कार्य को लेकर सूचना के अधिकार (आरटीआई) से प्राप्त दो अलग-अलग जांच प्रतिवेदनों ने करोड़ों रुपये की इस परियोजना पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसडीएम प्रतापपुर के नेतृत्व में गठित 7 सदस्यीय जांच दल ने दो अलग-अलग समय पर किए गए निरीक्षण में निर्माण कार्य में अनेक तकनीकी, गुणवत्ता संबंधी एवं संरचनात्मक खामियां दर्ज की हैं। जांच प्रतिवेदन के अनुसार कुछ कमियां इतनी गंभीर प्रकृति की…

Read More

अयोध्या। 13 जुलाई। एजेंसी। राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले में जेल में निरुद्ध सभी आठों आरोपियों की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विशेष न्यायालय एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी हुई। प्रभारी न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट प्रतिभा नारायण ने सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा रिमांड को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके पहले मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी ने विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में चढ़ावा चोरी के सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा रिमांड बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा के अवकाश पर होने के कारण प्रार्थना…

Read More

बैकुण्ठपुर। 13 जुलाई। कोरिया जिले के नौगई में हुए बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुरू कर दी है। सोमवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम बैकुंठपुर पहुंची और चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में रूकने के बाद टीम ने घटनास्थल पहुंचकर वहां निरीक्षण शुरू किया। टीम मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। विदित हो कि यह मामला 16 जून को कोरिया जिले के नौगई क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड से जुड़ा है। नौगई में रेत के ठेके को लेकर हुए वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार…

Read More

अंबिकापुर। 13 जुलाई। सरगुजा जिला के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुनिया में 23 वर्षीय विवाहिता मिनी यादव उर्फ पूजा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूल गई। ससुराल पक्ष जहां इसे फांसी लगाकर खुदकुशी करना बता रहा है, वहीं मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में कार की मांग को लेकर आये दिन मारपीट करने और हत्या के बाद फांसी का रूप देने का आरोप लगाया है। नवविवाहिता की एक दुधमुही बच्ची है, जिसके सिर से मां का साया हट गया है। घटना के बाद नर्मदापुर स्वास्थ्य केंद्र में दोनों पक्षों में तनाव, मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई थी…

Read More

सूरजपुर। 13 जुलाई। एसईसीएल भटगांव क्षेत्र अंतर्गत महान-3 परियोजना के जगन्नाथपुर-खड़गवां मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की स्थिति गंभीर होती जा रही है। खदान के मुख्य मार्ग के दोनों ओर भारी कोयला वाहनों की लंबी कतारें लगी रहने से सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में आम लोगों, दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों को प्रतिदिन जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है और किसी भी समय बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है। बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़,…

Read More

मनेंद्रगढ़। 11 जुलाई। शहर के आस्था रेस्टोरेंट के पास बीपीसीएल की गैस पाइपलाइन परियोजना के दौरान हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने लोगो को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में ढाबा में काम करने वाले युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजा, जेसीबी की जब्ती और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले सिटी कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया गया और बाद में परिजन ने मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे तक शहर…

Read More

सूरजपुर। 11 जुलाई। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जमड़ी भैयाथान में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि पात्र होने के बावजूद 10 बच्चों के नाम अंतिम प्रवेश सूची में शामिल नहीं किए गए, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य अधर में लटक गया है। मामले को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार विद्यालय में आरटीई के तहत 30 बच्चों का प्रवेश होना था, लेकिन विभाग द्वारा केवल 20 बच्चों की सूची जारी की गई। शेष…

Read More