बहराईच। 17 जुलाई उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव में घाघरा (सरयू) नदी के किनारे एक 12 वर्षीय मासूम सुनील को मगरमच्छ ने जिंदा निगल लिया। इस खौफनाक मंजर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है और ग्रामीणों में भारी दहशत है। इस हादसे ने एक ऐसे परिवार को उजाड़ दिया है जो पहले से ही…
Author: Prasannjeet Kushwaha
सूरजपुर। 17 जुलाई। जिले रामानुजनगर तहसील अंतर्गत ग्राम छिन्दिया में भूमि विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आवेदक बालेश्वर ने कलेक्टर सूरजपुर को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि उनकी स्वामित्व वाली भूमि पर तहसीलदार के स्थगन आदेश के बावजूद अनावेदक द्वारा जबरन मकान का निर्माण करा लिया गया। शिकायत में दावा किया गया है कि निर्माण कार्य रोकने के स्पष्ट निर्देश होने के बाद भी दिन-रात मजदूर लगाकर तेजी से निर्माण कार्य पूरा किया गया। शिकायत के अनुसार ग्राम छिन्दिया की संयुक्त खातेदारी भूमि, खसरा नंबर 2067, रकबा 0.1100 हेक्टेयर पर अनावेदक द्वारा कथित रूप से अवैध…
ओड़गी। 17 जुलाई। सूरजपुर जिले में इन दिनों निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय विवादों के घेरे में है। प्रतापपुर विकासखंड में बन रहे आवासीय विद्यालय भवन में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद जांच पड़ताल में मामला उजागर होने के बाद भी अधिकारियों ने मामले को फिलहाल के लिये ठंडे बस्ते में डाल दिया है वहीं अब ऐसा ही एक मामला ओड़गी में भी सामने आया है जहां ग्राम पंचायत पालदनोली में बन रहा भवन विवादों के घेरे में है। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। ग्राम पंचायत पालदलोनी के सरपंच ऋषि राज सिंह…
अंबिकापुर। जिले में गरीबों के हक के सरकारी राशन की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम ने श्अरुण ट्रेडर्सश् के परिसर पर औचक छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में शासकीय उचित मूल्य का चावल बरामद किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिली थी कि अरुण ट्रेडर्स के कैंपस में सरकारी राशन की हेराफेरी और कालाबाजारी की जा रही है। मौके पर पहुंची टीम ने जब जांच शुरू की, तो कैंपस के भीतर खड़े एक…
प्रतापपुर। 17 जुलाई। एक ओर छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के बच्चों तक बेहतर शिक्षा पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा कर रही है, वहीं प्रतापपुर विकासखंड के चंदौरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की तस्वीरें इन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। यह विद्यालय अब शिक्षा का मंदिर कम और खंडहर अधिक दिखाई देता है। बरसात के मौसम में इसकी जर्जर छत, उखड़ती दीवारें और टूटते प्लास्टर हर पल किसी बड़े हादसे का संकेत देते नजर आते हैं। इसके बावजूद यहां 80 से अधिक मासूम बच्चे प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में…
अम्बिकापुर। 17 जुलाई। शहर के रिंगरोड स्थित चोपड़ापारा में नगर निगम द्वारा खुले डिवाईडर पासिंग को बंद करने के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया जिसके बाद डिवाईडर पासिंग बंद करने का काम रोक दिया गया। ज्ञात हो कि रिंगरोड पर बने डिवाईडरों के सभी खुले स्थानों पर दुर्घटना की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें बंद करने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 16 अंतर्गत रिंगरोड चोपड़ापारा में उड़िया काम्पलेक्स के पास नवापारा की ओर जाने वाले डिवाईडर पासिंग को बंद करने…
अम्बिकापुर। 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए ठग लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। भौगोलिकसंदर्भ छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू : सीएम साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण कुदरगढ़ जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 13 घायल; 4 की हालत गंभीर Video : कोतवाली के सामने महिला हुई…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे प्रदेश में गरिमामय, भव्य और प्रेरणादायी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष होने जा रहा है, क्योंकि इस मौके पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक उत्सव भी मनाया जाएगा। शासन द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों और विभागीय प्रमुखों को आयोजनों की समुचित निगरानी के कड़े निर्देश दिए गए हैं। कुदरगढ़ जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 13 घायल; 4 की हालत गंभीर Video : कोतवाली के सामने महिला हुई चैन स्नैचिंग का…
ओड़गी। 17 जुलाई। कुदरगढ़ धाम दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप शुक्रवार को ओड़गी विकासखंड के बांक ग्राम पंचायत के घाट में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा कुदरगढ़ धाम से लगभग 20 किलोमीटर पहले हुआ। दुर्घटना में 13 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में जारी है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के भुईमान क्षेत्र से करीब 40 श्रद्धालु पिकअप वाहन में सवार होकर मां कुदरगढ़ी…
