लखनपुर। 08 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा रामगढ़ महोत्सव के दौरान उदयपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा के बाद धरातल पर सुगबुगाहट तेज हो गई है। घोषणा के क्रियान्वयन के लिए प्रशासन ने उदयपुर क्षेत्र का सर्वेक्षण कार्य भी शुरू कर दिया है। हालांकि, इस प्रशासनिक प्रक्रिया के शुरू होते ही स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर भी मुखर होने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के गठन के लिए तैयार किए जा रहे प्रस्ताव में ग्राम उदयपुर के साथ-साथ ग्राम सोनतराई के डूमरडीह क्षेत्र को भी शामिल करने की योजना है। इस बात की भनक…
Author: Prasannjeet Kushwaha
अच्छी बारिश की आस में जुटे सैकड़ों ग्रामीण प्रतापपुर। 08 जुलाई। छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में बारिश की बेरुखी से चिंतित ग्रामीणों ने एक ऐसी अनोखी परंपरा निभाई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अच्छी वर्षा की कामना को लेकर खुंशी क्षेत्र में ग्रामीणों ने मेढक और मेढकी का पूरे रीति-रिवाज, बैंड-बाजा और बारात के साथ विवाह कराया। इस अनोखे आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों के लोग भी शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ इस परंपरा के साक्षी बने। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा उनके पूर्वजों के समय से चली आ…
जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे मासूम, वायरल वीडियो ने खोली सिस्टम की पोल प्रतापपुर। एक ओर सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेकोना की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। यहां स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे रोजाना कीचड़ और गहरे गड्ढों से भरी सड़क पर जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। बारिश के बीच इस बदहाल सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद अब जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर…
शोपियां: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर गनी को मुठभेड़ में मार गिराया गया। शनिवार को इलाके में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ के चार दिन बाद जाकिर गनी का शव बरामद हुआ।इससे उसके मारे जाने की पुष्टि हुई। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, जाकिर गनी कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था और पहलगाम हमले में भी उसका नाम सामने आया था। महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट…
रायपुर। फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने के आरोप में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया है। चंद्राकर पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ को भारतीय एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार चंद्राकर को वापस लाने के लिए ओमान को औपचारिक प्रत्यर्पण की तैयारियों में जुटी है। सौरभ को मस्कट स्थित हाई-सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स…
ओड़गी। 07 जुलाई। सूरजपुर जिले के ओड़गी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी के दौरान बिजली लाइनों के रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्यों की अनदेखी की गई, जबकि अब बरसात शुरू होते ही मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली आपूर्ति बंद रखी जा रही है। इससे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और रात के अंधेरे में सर्पदंश सहित अन्य दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती की…
सूरजपुर। 07 जुलाई। जिले के भैयाथान विकासखंड के कई ग्रामीण इलाकों में दवा दुकानों की आड़ में कथित रूप से इलाज का समानांतर सिस्टम संचालित होने के आरोप सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कई मेडिकल दुकानों पर केवल दवाइयों की बिक्री ही नहीं, बल्कि मरीजों को इंजेक्शन लगाने, सलाइन चढ़ाने और विभिन्न बीमारियों का उपचार भी किया जा रहा है। यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न केवल स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन होगा, बल्कि ग्रामीणों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला…
खैरागढ़। 07 जुलाई। एजेंसी। रायगढ़ जिले के खैरागढ़ जिले में महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने योजना की सत्यापन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खैरागढ़ परियोजना के मुढ़ीपार निवासी तिलोक साहू का आवेदन महिला हितग्राही के रूप में स्वीकृत हो गया। हैरानी की बात यह रही कि आवेदन में हितग्राही और पति दोनों के नाम के स्थान पर तिलोक साहू का ही नाम दर्ज था, फिर भी आवेदन को मंजूरी मिल गई और कई महीनों तक योजना की राशि जारी होती रही। तिलोक साहू ने बताया कि वह…
