अम्बिकापुर।
धान खरीदी की अंतिम तिथी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे खरीदी केन्द्रों में खराब धान को खपाने के लिए बिचौलिये ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में सामने आया जहां एक किराये के मकान में कालातीत धान के बीजों को बोरों में भरकर खरीदी केन्द्रों में खपाने की तैयारी चल रही थी परन्तु मोहल्लेवासियों की सजगता से मामला उजागर हो गया जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने करीब 300 बोरा कालातीत धान जप्त किया है।
26 जनवरी को रात में वार्ड क्रमांक 2 सुभाषनगर में मुकेश गुहा के किराये के मकान में कुछ हलचल तथा काफी संख्या मंे धान भरे बोरे तथा बाहर खड़े पिकप वाहन को देखकर वार्ड मंे रहने वाले युवाओं को कुछ संदेह हुआ इसपर जब युवकों ने वहां जाकर देखा तो वहां कृषि उपज मंडी में किसानों को वितरण के लिए रखा जाने वाले धान बीज के कई पैकेटों को फाड़कर उसमें से धान को 40-40 किलो के बोरों में भरने का काम हो रहा था युवकों द्वारा जब पैकेट को उठाकर देखा गया तो उसमें भरा धान बीज कालातीत (एक्सपायर) हो चुका था।
वार्ड के निवासी आशीष सील द्वारा जब वहां पैकेटों को फाड़कर उसे बोरों में भर रहे लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त धान को सिलफिली (सूरजपुर) स्थित धान खरीदी केन्द्र में भेजा जाना है।
इस मामले में केशव मंडल व बृज किशोर सिंह नामक दो लोगों का नाम सामने आ रहा है परन्तु अभी खाद्य विभाग द्वारा मामले की जांच करने की बात कही जा रही है विभाग के अधिकारी यह तो मान रहे हैं कि कालातीत धान जप्त हुआ है जिसे समितियों मंे खपाने की तैयारी थी परन्तु इस मामले में कौन-कौन शामिल हैं इसके संबंध में विभाग द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है तथा जांच की बात कही जा रही है।
Trending
- खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटा, युवक की मौत
- Rihand Times 22-07-2026
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026

