सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में पुलिस ने जुआ खेल रहे 7 जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआ फड़ से 99 हजार 600 रुपये नगद के साथ ही 3 स्कूटी, 2 मोटरसाइकिल, 1 ओमनी कार, 7 मोबाइल और ताश पत्ती भी जब्त की है।
दिनांक 27 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतापपुर बस स्टैंड के पास एक सूने मकान में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे सातों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में नंदकेश्वर पैंकरा पिता हीराचंद पैंकरा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कोनी थाना पस्ता, अब्दुल रज्जाक पिता अब्दुल वाहिद उम्र 38 वर्ष निवासी प्रतापपुर, मोहम्मद जाहिद पिता नूर मोहम्मद उम्र 44 वर्ष निवासी प्रतापपुर, बबलू इराकी पिता इस्माईल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कदोरा चौकी डबरा, सुनील कुमार पिता फुलसाय उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम डबरा चौकी डबरा, आशीष कुमार पिता नवल साय उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पहिया थाना चंदौरा और बसंत कुमार पिता बिन्दुल पैंकरा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा शामिल हैं।
मामले में थाना प्रतापपुर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 के तहत कार्रवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Trending
- Rihand Times 27-11-2026
- जुआड़ियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 99 हजार 600 रुपये जब्त, 7 गिरफ्तार
- संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के विधि विभाग को मिली तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम हेतु बार काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति
- सहायक कुलसचिव के विरूद्ध जांच के आदेश के बाद भी मामला ठंडे बस्ते में
- Rihand Times 25-11-2026
- भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का मास्टरमाइंड व साथी गिरफ्तार
- मेडिकल दुकान संचालक से दो लाख प्रतिबंधित कफ सीरप एवं टैबलेट जब्त
- Rihand Times 23-11-2026

