बलरामपुर। 24 नवम्बर। एजेंसी।
अगर आपके घर व मोहल्ले के आसपास भी भीख मांगने वाले चेहरे लगातार सामने आ रहे हैं तो सावधाान हो जायें। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी करते थे तथा रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस टीम ने घर में घुसकर चोरी व मारपीट करने वाले शातिर गिरोह के मास्टरमाइंड समेत उसके एक साथी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुक्ला बसोर पिता शुद्धू बसोर उम्र 56 वर्ष निवासी लोटनी बरहवा टोला अटल आवास थाना बरगवां जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश तथा राजकुमार बसोर पिता केवल प्रसाद बसोर निवासी ग्राम बहरापान चौकी गोभा थाना बैढ़न जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह मध्य प्रदेश से आकर भीख मांगने के बहाने घरों की रैकी करता था और मौका देखकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम मझौली चौकी बलंगी निवासी प्रार्थी धीरेन्द्र कुमार पाठक पिता रविचन्द्र पाठक उम्र 44 वर्ष ने चौकी बलंगी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 मई 2026 की रात करीब 1 बजे वह अपने घर के आंगन में अकेला सो रहा था। इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे घर के भीतर आहट होने पर जब वे उठे तो देखा कि तीन नकाबपोश व्यक्ति घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस आए हैं। प्रार्थी के जागने पर दो आरोपी दीवार कूदकर भाग निकले, जबकि एक आरोपी को उन्होंने पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने हाथ में रखी लोहे की रॉड जैसी वस्तु से प्रार्थी के सीने व माथे पर हमला किया और छीना-झपटी करते हुए फरार हो गया, जबकि चोर घर से करीब 91,616 रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर ले गए।
रिपोर्ट के आधार पर चौकी बलंगी में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटनास्थल के निरीक्षण, प्राप्त साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बरगवां के शातिर चोर शुक्ला बसोर व उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई। आरोपी के ठिकाने पर लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन घुमंतू प्रवृत्ति का होने के कारण वह दूसरे राज्यों में जाकर मांगने-खाने चला जाता था।
इसी बीच 22 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि शुक्ला बसोर बरगवां थाना क्षेत्र में घूम रहा है, जिसके बाद पुलिस ने बरगवां पहुंचकर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी मोटरसाइकिल से साथी राजकुमार बसोर व एक अन्य के साथ मिलकर ग्राम हरदीबहरा चौकी बलंगी में चोरी करने तथा लूटे गए कुछ जेवरात पंजाब में किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10,000 रुपये नकद, चोरी किए गए जेवरातों में से 2 नग सोने का लॉकेट, 1 सोने का टव, 1 जोड़ी चांदी का पाजेब, 1 पैर का चांदी का पायल, 1 चांदी की कान की बाली तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत कुल 1,29,745 रुपये का सामान बरामद किया है। इसके साथ ही लोकेशन के आधार पर दूसरे आरोपी राजकुमार बसोर को भी उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी बलंगी उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह, प्रधान आरक्षक अफजल खान, रिंकू गुप्ता, आरक्षक साहिल कश्यप, दीपक सांडिया, अमीरचंद, डीएसएफ कृष्णा हलदार, महिला आरक्षक मोहरमनी खलखो तथा साइबर सेल बलरामपुर से आकाश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
Trending
- भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का मास्टरमाइंड व साथी गिरफ्तार
- मेडिकल दुकान संचालक से दो लाख प्रतिबंधित कफ सीरप एवं टैबलेट जब्त
- Rihand Times 23-11-2026
- घर में गिरकर चोटिल हुए नंद कुमार साय, हेलिकॉप्टर से साथ लेकर रायपुर आए मुख्यमंत्री
- उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा 120 क्विंटल अवैध धान जप्त
- सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
- Rihand Times 21-11-2026
- फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने किया 23 लाख से अधिक का गबन, केस दर्ज

