रायपुर, 23 नवंबर। दो दिन पूर्व अपने घर में गिरकर चोटिल हुए पूर्व सरगुजा सांसद नंद कुमार साय को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने साथ हेलीकाप्टर से बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले गए।
इस संबंध में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि दो दिन पहले पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट आई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कल जशपुर प्रवास के दौरान उनके निवास के समीप ही एक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला था। इस दौरान वे रात में श्री नंदकुमार साय के निवास पहुंचकर उनसे मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज उन्हें रायपुर आना ही था, पैर में चोट के कारण पूर्व सांसद को चलने-फिरने में तकलीफ हो रही थी इसलिए श्री नंदकुमार साय को भी वे अपने साथ हेलीकाप्टर से रायपुर ले आए, ताकि उन्हें यात्रा में असुविधा न हो और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद के बेहतर उपचार के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में व्यवस्था की गई है।
Trending
- घर में गिरकर चोटिल हुए नंद कुमार साय, हेलिकॉप्टर से साथ लेकर रायपुर आए मुख्यमंत्री
- उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा 120 क्विंटल अवैध धान जप्त
- सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
- Rihand Times 21-11-2026
- फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने किया 23 लाख से अधिक का गबन, केस दर्ज
- बच्ची को कार में छोड़कर होटल में खाना खाते रह गए दंपति, कार चोरी कर 230 किमी दूर भाग गया चोर
- सांसद चंद्रशेखर को बड़ा झटका, कोर्ट से घर की कुर्की का आदेश जारी
- Rihand Times 19-11-2026

