बलरामपुर, 21 नवम्बर/ अन्य राज्यों से धान की अवैध आवक रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में वाड्रफनगर विकासखंड के धनवार बैरियर पर उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा 120 क्विंटल (285 बोरी) धान जप्त किया गया। वाहन क्रमांक JH 03 AT-8356 में लदे इस धान के वैध दस्तावेज चालक प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद धान और वाहन दोनों जप्त कर लिए गए। यह कार्रवाई तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और मंडी उप निरीक्षक की उपस्थिति में की गई। जप्त वाहन थाना प्रभारी बसंतपुर को सौंप दिया गया है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ केवल जिले के वास्तविक किसानों को मिले, इसके लिए प्रशासन सख्त है। सीमावर्ती मार्गों पर बने चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारी लगातार निगरानी और रात्रि गश्त कर रहे हैं।
अन्य राज्यों से धान लाकर खरीदी केंद्रों में खपाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 7 के तहत कारावास, जुर्माना और जप्ती का प्रावधान है। अवैध परिवहन में लगे ट्रक या ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे वाहनों को पुलिस जप्त कर सकती है। छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 20 के तहत मंडी समिति के सचिव और अन्य लोक सेवकों को निरीक्षण, जप्ती और वाहन जप्त करने का अधिकार है। धारा 23 के तहत वे वाहनों को रोककर जाँच भी कर सकते हैं।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध धान परिवहन या बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी राजस्व, खाद्य या पुलिस अधिकारी को सूचना दें।
Trending
- उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा 120 क्विंटल अवैध धान जप्त
- सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
- Rihand Times 21-11-2026
- फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने किया 23 लाख से अधिक का गबन, केस दर्ज
- बच्ची को कार में छोड़कर होटल में खाना खाते रह गए दंपति, कार चोरी कर 230 किमी दूर भाग गया चोर
- सांसद चंद्रशेखर को बड़ा झटका, कोर्ट से घर की कुर्की का आदेश जारी
- Rihand Times 19-11-2026
- Rihand Times 18-11-2026

