अंबिकापुर। 29 अक्टूबर।
मौसम विभाग की चेतावनी और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम “अर्नब” के प्रभाव से 30 अक्टूबर 2026 को तेज आंधी, गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए सरगुजा में 30 अक्टूबर शुक्रवार को भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इससे पूर्व 29 अक्टूबर को भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।
छत्तीसगढ़ में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिला सरगुजा में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल द्वारा जारी किया गया है।
देखें आदेश


